यूपी

UP Cabinet Expansion : कैबिनेट विस्तार में ये नेता मार सकते हैं बाजी, RLD के 2 विधायक बन सकते हैं मंत्री, जानें कौन-कौन हो सकता है शामिल

लखनऊ – Yogi Cabinet Expansion : लंबे समय से प्रस्तावित योगी कैबिनेट विस्तार का रास्ता अब साफ हो गया है। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले इस विस्तार में NDA सहयोगियों के समायोजन के साथ-साथ क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरण की झलक देखने को मिलेगी। योगी मंत्रिमंडल में सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर और सपा छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले दारा सिंह चौहान के मंत्री बनाये जाने की चर्चा है। वहीं NDA की नई-नवेली सहयोगी दल RLD के कोटे से भी एक मंत्री बनाये जाने की खबर है।

पार्टी हाईकमान से मिली हरी झंडी

उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पिछले कुछ महीनों से लंबित है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। जिसके बाद यह चर्चा तेज हो चली की योगी कैबिनेट विस्तार रविवार को हो सकता है।

कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट हुई तेज

दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद यूपी कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चा तेज है। बैठक में सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे के बाद कैबिनेट विस्तार की संभावना है। एनडीए में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान और RLD से भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, योगी कैबिनेट में 6 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। अक्टूबर 2023 से ही विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इसे लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने भी नाराजगी जताई थी। गुरुवार को राजभर ने कहा था कि अगर उन्हें राजपाट नहीं मिला तो वे होली नहीं मनाएंगे।

इन नेताओं की लग सकती है लॉटरी

यूपी कैबिनेट में 8 मंत्रियों के लिए जगह खाली हैं। ऐसे में माना जा रहा है 5-6 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सहयोगियों के अलावा बीजेपी अपने कोटे के 2 से 3 विधायकों को मंत्री बनाकर बेहतर सियासी समायोजन बनाने की कोशिश करेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, सपा से वापस बीजेपी लौटे MLC दारा सिंह चौहान, रालोद विधायक राजपाल बालियान को कैबिनेट मंत्री जबकि रालोद के एक और विधायक प्रदीप चौधरी को राज्य मंत्री बनाये जाने की चर्चा है। वहीं रामपुर में आजम खान के गढ़ को फतह करने वाले आकाश सक्‍सेना की मंत्री पद के लिए लॉटरी लगने की संभावना है।

क्या बोले सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर?

दूसरी ओर कैबिनेट विस्तार पर ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, ‘अभी तक ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। पिछली बार आचार संहिता लगने से पहले दिल्ली में और उत्तर प्रदेश में दोनों जगह मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था, उस आधार पर हम लोग कहते हैं कि इस बार भी आचार संहिता लगने से पहले विस्तार हो सकता है।”

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button