यूपीउत्तराखंड

Uttrakhand News : अयोध्या में राज्य अतिथि गृह के लिए 32 करोड़ रुपये स्वीकृत, 4700 वर्ग मीटर में होगा स्थापित

देहरादून/अयोध्या : अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। ऐसे में अयोध्या ही नहीं पूरे देश में इसे लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही है। इन तमाम तैयारियां के बीच उत्तराखंड के लिए श्री राम जन्मभूमि से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के विशोष प्रयासों के चलते राम मंदिर के पास ही उत्तराखंड सरकार राज्य अतिथि गृह का निर्माण करने जा रही। इसके लिए योगी सरकार ने सहमति भी दे दी है।

कितने वर्ग भूमि की गई आवंटित 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तराखंड को राम जन्मभूमि पर  अतिथि गृह के लिए 4700 वर्ग मीटर भूमि  आवंटित की है। सीएम धामी (CM Dhami) ने भूमि की खरीद को 32 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। अयोध्या में भव्य राज्य अतिथि गृह बनने के बाद राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को इस गृह में आश्रय मिल सकेगा। बता दें कि राज्य अतिथि गृह के लिए प्रस्तावित भूमि श्रीराम मंदिर स्थल से लगभग साढे छह किलोमीटर की दूरी पर है। इसके साथ ही धामी सरकार ने देहरादून को अयोध्या से हवाई व रेल सेवा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है।

सचिव राज्य संपत्ति विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जल्द ही इस भूमि की रजिस्ट्री राज्य सरकार के नाम पर कर दी जाएगी। इसके बाद राज्य अतिथि गृह बनाने का काम शुरू किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि पहले राज्य अतिथि गृह को बनाने के लिए 4000 वर्ग मीटर जमीन देखी गई थी जिसकी कीमत  24 करोड़ थी। लेकिन अब जो  जमीन चिह्नित की गई है, वह 4700 वर्ग मीटर है और इसकी कीमत  32 करोड़ रुपये है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button