मौसम

Weather Update Today : दिसंबर में कैसी रहेगी ठंड, कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानिए मौसम का हाल

नई दिल्ली – Weather Update Today : साल 2023 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है और मौसम विभाग (IMD) ने पूरे दिसंबर 2023 के सीजन को लेकर मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर 2023 के दौरान अधिकतम तापमान की संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से ऊपर होने की संभावना है, कुछ क्षेत्रों को छोड़कर केंद्रीय भारत और उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य अधिकतम तापमान होने की संभावना है। दिसंबर 2023 के दौरान भारत में वर्षा का संभावित पूर्वानुमान भी है।

दिसंबर 2023 में भारत के 5 राज्यों- तमिलमनाडु पुडुचेरी और कराइक्कल, कोस्टल आंध्र प्रदेश और यानम, रायलसीमा, केरल और माहे और दक्षिण इंटीरियर कर्नाटक में मासिक बारिश की संभावना है। इन जगहों पर बारिश सामान्य 69-131% (LPA) होने की संभावना है।

सामान्य से कम बारिश होने की संभावना

जबकि उत्तर पश्चिम, केंद्रीय और पूर्व भारत के कुछ क्षेत्रओं में अत्यंत, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश भागों में सामान्य से कम बारिश की संभावना जाताई गई है। शुरुआती शीतकालीन मौसम के दौरान उत्तर-पश्चिम, केंद्रीय, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम ठंडी लहरों के दिनों की संभावना है।

कई हिस्सों में अधिकतम तापमान होने की संभावना

देश के कई हिस्सों में सामान्य से ऊपर, अधिकतम तापमान होने की संभावना है, कुछ क्षेत्रों को छोड़कर केंद्रीय और पड़ोसी उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम या न्यूनतम अधिकतम तापमान होने की संभावना है। दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 तक, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से ऊपर के न्यूनतम तापमान होने की संभावना है। दिल्ली व पंजाब जैसे इलाकों में कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है, इससे रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button