धर्म व ज्योतिष

Chhath Puja 2023 : छठ पूजा में नहाय खाय के दिन जानिए क्या होता है? जान लीजिए सूर्य को अर्घ्य देने का सही समय व नियम

नई दिल्ली – Chhath Puja 2023 :  हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन संतान की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए व्रत रखा जाता है। ये व्रत सबसे ज्यादा कठिन माना जाता है, क्योंकि 36 घंटों पूरे नियमों का पालन करते हुए निर्जल ये व्रत रखा जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत इस साल 17 नवंबर 2023 (Chhath Puja Date) से नहाय खाय के साथ हो रही है। छठ पूजा में नहाय खाय (Nahay-Khay 2023 Date) का महत्व अत्याधिक है। तो आइए जानते हैं इस दिन क्या-क्या किया जाता है।

छठ पूजा का पहला दिन- (नहाय खाय)

छठ का पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है और पहले दिन नहाय खाय होता है। इस दिन महिलाए सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद सूय को जल चढ़ाती हैं और सात्विक भोजन करती है। इस दिन कद्दू की सब्जी, लौकी चने की दाल और चावन खाया जाता है। इस दिन सबसे पहले वो महिलाएं खाना खाती है जो व्रत रखने जा रही है। इस दिन भूलकर भी लहसून और प्याज नहीं खाना चाहिए।

नहाय-खाय सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • छठ पूजा चार दिन तक चलता है। 
  • इसका पहला दिन नहाय-खाय होता है।
  • इस साल नहाय-खाय 17 नवंबर को है।
  • इस दिन सूर्योदय सुबह 06.45 मिनट पर होगा और सूर्यास्त का समय- शाम 05. 27 मिनट रहेगा।
  • जानकारी के लिए आपको बता दें कि, छठ का व्रत महिलाओं के अलावा पुरुष भी रख सकते हैं।

नहाय खाय के नियम

  • छठ के पहले दिन सुबह स्नान करके नए कपड़े पहने।
  • इस दिन नारंगी सिंदूर लगाने के बाद प्रसाद बनाया जाता है।
  • इस दिन एक समय ही भोजन किया जाता है।
  • शाम को फलहार किया जाता है।
  • छठी मैया और सूर्य देव को भोग लगाने के बाद ही भोजन ग्रहण करें।
  • इसी दिन खरना की तैयारी भी की जाती है।

( Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा। )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button