Bihar News : बिहार में Tejashwi Yadav छठ के बाद बनेंगे CM, क्या लालू यादव की पूरी होगी मुराद?

पटना – लालू यादव की पार्टी आरजेडी के विधायकों ने दावा किया कि छठ के बाद तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसी खुशी में राजद विधायकों ने भाजपा विधायकों को लड्डू खिलाने की कोशिश की। हालांकि लड्डू खिलाने के में राजद और बीजेपी विधायकों के बीच झड़प हो गई। नीतीश कुमार के बयानों को लेकर बीजेपी विधायक विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच राजद के कुछ विधायक लड्डू बांटने लगे। राजद विधायकों ने धरने पर बैठे बीजेपी विधायकों को लड्डू खिलाने की भी कोशिश की। इससे बीजेपी विधायक नाराज हो गये और बीजेपी विधायकों ने लड्डुओं का डिब्बा फेंक दिया।
छठ के बाद तेजस्वी बनेंगे सीएम- राजद विधायक
बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान ने दावा किया कि जब हम विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो राजद विधायक लड्डू लेकर पहुंचे। वे कहने लगे कि छठ पर्व के बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे, इसी खुशी में वे लोग लड्डू खिला रहे हैं। नीतीश कुमार के बयान से नाराज बीजेपी विधायक विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर रहे थे। तब इस घटना का खुलासा हुआ। विधानसभा के मुख्य द्वार पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी।
जब भाजपा विधायकों को बांटने लगे लड्डू
जीतन राम मांझी के साथ बीजेपी सदस्य तू-तड़ाक मामले में नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उस वक्त राजद नेता आरक्षण 75 प्रतिशत बढ़ाये जाने का जश्न मना रहे थे। इसी बीच बीजेपी विधायकों के पास लड्डू लेकर राजद विधायक मुकेश रोशन पहुंचे। बीजेपी विधायक ने मुकेश रोशन से पूछा कि वह लड्डू क्यों बांट रहे हैं? फिर उन्होंने कहा कि वह आरक्षण संशोधन बिल पास होने की खुशी में लड्डू बांट रहे हैं और यह भी कि छठ के बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।




