विदेश

Earthquake : नेपाल में फिर लगे भूकंप के झटके, अब तक 150 से अधिक लोगों की हो चुकी मौत

Earthquake : रविवार सुबह तड़के एक बार फिर नेपाल को भूकंप ने झटका दे दिया। इस भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। रविवार को सुबह 4:38am बजे आए भूकंप का केंद्र काठमांडू से 169 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में धरती के अंदर 10 किलोमीटर गहराई में था। इससे पहले शुक्रवार नेपाल में देर रात भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 6.4 थी। इसके बाद शनिवार को भी दोपहर में 3.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे। लगातार आ रहे भूकंप से लोगों में भय का माहौल है।

अब तक 159 झटके हुए महसूस

शुक्रवार की रात नेपाल में 11:45 बजे आए खतरनाक भूकंप में अभी तक 157 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 375 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पश्चिमी रुकुम और पश्चिमी जिले में सबसे भारी तबाही हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आए भूकंप के बाद से अब तक नेपाल के पश्चिमी इलाकों में 159 बार झटके महसूस हुए हैं।

सैकड़ों लोग अभी भी लापता

पश्चिमी नेपाल में आए भीषण भूकंप ने हज़ारों घर तबाह कर दिए। सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए सेना ने मोर्चा संभाला है। मलबों में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है। नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नारायण भट्टाराई ने जानकारी दी कि पश्चिमी जिले जाजरकोट पश्चिम रुकुम में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जाजरकोट में ही 105 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं रुकुम में अभी तक 52 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। 

भारत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में 2015 के बाद से ये सबसे भीषण भूकंप है। 2015 में नेपाल में 7.8 तीव्रता की भूकंप आया था। जिसमें 9 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

शनिवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक हेल्पलाइन नंबर +977-9851316807 जारी किया है। नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए ये नंबर जारी किया गया है, वहां फंसे भारतीय इस नंबर सम्पर्क कर सकते हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button