महाराष्ट्र

Mukesh Ambani : मुकेश अंबानी को धमकी मिलने का मामला, पुलिस ने तेलंगाना से एक शख्स को किया गिरफ्तार

मुंबई – Mukesh Ambani Death Threat : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को कथित तौर पर कई धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में एक आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है। गामदेवी पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई है। शनिवार को मामले में उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मिली थी जान से मारने की धमकी

मुकेश अंबानी को शनिवार (4 नवंबर) को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। आरोपी ने 400 करोड़ रुपये फिरौती देने की मांग की थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच भेजे दो धमकी भरे ईमेल को नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

आरोपी फर्जी नाम का कर रहा था उपयोग

पुलिस के अनुसार, अंबानी को धमकी भरे ईमेल भेजने वाले ने खुद को शादाब खान बताया है। इससे पहले अंबानी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसमें 20 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की बात कही गई थी।

28 अक्टूबर को भेजा था मेल

आरोपी ने हर बार नया ईमेल भेजे जाने पर फिरौती की रकम बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये से 400 करोड़ रुपये कर दी। मुंबई पुलिस ने कहा कि इस तरह का पहला धमकी भरा मेल 28 अक्टूबर को भेजा गया था।

मुकेश अंबानी के सुरक्षा प्रभारी ने FIR करायी थी दर्ज

वहीं, शुक्रवार, 27 अक्टूबर को मुकेश अंबानी को एक अज्ञात व्यक्ति से जान से मारने की धमकी के साथ 20 करोड़ रुपये की मांग वाला पहला ईमेल मिला था। इसके बाद उद्योगपति के सुरक्षा प्रभारी ने गामदेवी पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। यह ईमेल शादाब खान के नाम यूजर ने भेजा था। इस धमकी भरे ईमेल में लिखा था कि अगर  20 करोड़ रुपये नहीं दिए, तो हम तुम्हें जान से मार देंगे। हमारे पास भारत के सबसे अच्छे शूटर्स हैं।

ईमेल मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर मुंबई की गामदेवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 387 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button