नौकरी

SSC MTS Final Answer Key 2023 : एसएससी एमटीएस फाइनल आंसर-की रिलीज, इस लिंक से करें डाउनलोड

नई दिल्ली – SSC MTS Final Answer Key 2023 : कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 2023 जारी कर दी है। एसएससी ने मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर रिलीज की गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी देख सकते हैं उत्तरकुंजी।  

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें आंसर-की

17 नवंबर तक डाउनलोड करें आंसर-की 

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह अंतिम उत्तर कुंजी 17 नवंबर, 2023 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी इस दौरान तक पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें। इसके बाद लिंक को पोर्टल से हटा दिया जाएगा। आयोग ने 18 अक्टूबर, 2023 को एसएससी एमटीएस 2022 परीक्षा के परिणाम घोषित किए। वहीं, अब फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी गई है। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उम्मीदवार अपने उत्तर की जांच कर सकते हैं। 

एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

सबसे पहले उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, लेटेस्ट अपडेट सेक्शन के तहत, मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2022 अंतिम उत्तर कुंजी करने के लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नोटिफिकेशन खुलेगा, जिसमे आंसर-की का लिंक होगा। इस पर जब आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक उतरकुंजी प्रदर्शित हो जाएगी। अब आप उसे चेक करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button