धर्म व ज्योतिष

Diwali Vastu Tips 2023 : दिवाली पर भूलकर भी इस दिशा में न जलाएं दीया, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

नई दिल्ली – Diwali Vastu Tips 2023 : कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये दिन 12 नवंबर को पड़ रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसे में अभी से लोगों ने अपने घर की सफाई, सजावट शुरू कर दी है। शास्त्रों में बताया गया है कि मां लक्ष्मी वहीं निवास करती हैं, जहां गंदगी नहीं होती। इसी वजह से लोग अपने घर की सफाई करते हैं। लेकिन इस दौरन वास्तु शास्त्र का थोड़ा ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकी घर में पॉजिटिविटी बने रहे,

चलिए जानते हैं – 

घर से बाहर फेंक दें ये चीजें

  • दिवाली से पहले घर में मौजूद पुरानी और बेकार चीजें का इस्तेमाल ना करें।
  • पुराने पड़े कबाड़ के सामान, अखबार की ढे़र, टूटे शीशे, फटे-पुराने कपड़े को घर से हटा दें।
  • मान्यता है कि घर में पुरानी चीजों से नेगेटिव एनर्जी बनी रहती है।
  • दिवाली से पहले घर की गंदगी को पूरी तरह से बाहर फेंक दें।
  • क्योंकि ऐसा नहीं किया तो मां लक्ष्मी कभी आपके घर नहीं आएंगी।

वास्तु अनुसार इस दिशा में रखें मंदिर

  • घर के उत्‍तर-पूर्व कोने में मंदिर को रखें।
  • पूजाघर को  सफेद संगमरमर के पत्‍थर या फिर लकड़ी का बनाए।
  • पूजाघर में हमेशा गुलाबी और पीले रंग के पर्दे ही लगाएं।
  • मंदिर की साफ-सफाई का भी विशेष ध्‍यान रखें।
  • मंदिर में किसी भी तरह की फालतू चीजें ना रखें।

ऐसे करें घर की सजावट

  • घर के मेन गेट में अच्छे से सफाई करें। 
  • जो समान बेकार पड़ा हो, उसे हटा दें।
  • बेडशीट, परदे, तकिए के कवर को बदलें।
  • लाइट्स लगाएं और घर को चमका दें।
  • घर में फूलों से सजवाट करें।

Diwali पर दीये जलाने की विधि

दिवाली के शुभ अवसर के दिन हमेशा शुभ मुहूर्त पर ही दीये जलाए जाने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा व्यक्ति पर बना रहता है वहीं वह घर में भी वास करने लगती है लेकिन अगर शुभ मुहूर्त नहीं देखा जाए और दीये जला लिए जाए तो जीवन कंगाल हो सकता है।

इस दिशा में भूलकर भी ना जलाएं दीये

दिवाली के दिन हमेशा दीये सही दिशा में जलाएं जाने चाहिए। वहीं भूलकर भी दक्षिण दिशा की तरफ दीपक नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। अगर इस दिशा में दीया जलाया जाता है तो ये यमराज को बुलावा देने के संकेत होते हैं। कहा जाता है कि दक्षिण दिशा के तरफ से ही यमराज धरती लोक पर आते हैं। इसी वजह से इस दिशा में कभी भी दीपक नहीं जलाना चाहिए और ना ही पूजा के लिए इस दिशा में मुंह रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी वापस चली जाएंगी और आप कंगाल भी हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। republicnow.in इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button