नई दिल्लीछत्तीसगढ़राजनीति

Chhattisgarh Election 2023 : छत्तीसगढ़ चुनावी दौरे पर PM मोदी और CM योगी, जानें धुआंधार चुनाव प्रचार का क्या है मास्टर प्लान?

नई दिल्ली – Chhattisgarh Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस और बीजेपी युद्धस्तर पर मैदान में जुटी हुई है। कांग्रेस के सामने जहां राज्य में सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है। वहीं BJP बघेल सरकार के खिलाफ चुनावी माहौल को बनाने में जुटी हुई है। बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में हुंकार भरते हुए नजर आएंगे।

PM नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

पीएम नरेंद्र मोदी 4 नवंबर यानी आज छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के दौरे पर रहने वाले है। वो यहां पण्डित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आम जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर लगभग तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। इस आम सभा में हजारों की संख्या में लोगों की आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन व्यापक सुरक्षा और आम लोगों के बैठने की व्यवस्था किया है।

CM योगी की रैली के बाद बदलेगी चुनावी फिजा

हिंदुत्व के ब्रांड एम्बेसेडर माने जाने वाले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी प्रचार की कमान संभालने के साथ-साथ पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। सीएम योगी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर जा रहे है। 4 और 5 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार को धार देंगे। सीएम योगी छत्तीसगढ़ के कवर्धा और भिलाई में रोड शो में शामिल होंगे और इसके बाद चुनावी जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। सीएम योगी के दौरे को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं सभी तैयारियों को पुख्ता कर लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ 9 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8 जनसभा और 4 रोड शो करेंगे। छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी नए पॉलिटिकल प्लान पर काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 17 नवबंर को होगा। इसके बाद 3 दिसंबर को वोटों की मतगणना के बाद चुनावी नतीजों का ऐलान किया जाएगा। 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 90 सीटों में से 68 सीटें जीतकर भारी जनादेश हासिल किया था जबकि बीजेपी सिर्फ 15 सीटों पाकर दूसरे स्थान पर रही थी।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button