इतिहास

History of 4 November : बराक ओबामा और जमनालाल बजाज जैसे शख्सियत से जुड़ा है आज का दिन, जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली – History of 4 November :  4 नवंबर इतिहास की वो तारीख है जिसने राजनीति से लेकर कला जगत तक अपनी छाप छोड़ गया। इसने समय की धारा को बदल दिया है। आज ही के दिन यानी 4 नवंबर, 2008 को बराक ओबामा पहले अफ़्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गये थे। वहीं 1924 में इसी दिन नेली टायलो अमेरिकी राज्य की गवर्नर का पद संभालने वाली पहली महिला बनीं थीं यानी अमेरिका में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई।

इतिहास का दूसरा अंश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री जमनालाल बजाज से जुड़ा हुआ है। आज के ही दिन 1889 को जमनालाल बजाज का जन्म जयपुर रियासत के सीकर में ‘”काशी का बास” गांव में हुआ था। जमनालाल बजाज महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के अनुयायी थे और उनके बेहद करीबी थे। गांधीजी ने उन्हें अपने बेटे की तरह माना। आज भी उनके ट्रस्ट समाजसेवा के कार्यों में जुटा हुआ है।

इतिहास का तीसरा अंश सियाचीन पर भारतीय गर्व से जुड़ा हुआ है। इस दिन  1997 में सियाचीन बेस कैम्प में विश्व का सर्वाधिक ऊंचा STD बूथ स्थापित किया गया ताकि जवानों को सहूलियत हो सके। यहां भारत की करीब 150 चौकियां हैं जिसमें करीब 3 हजार सैनिक विपरीत परिस्थितियों में रहते हैं।

4 नवंबर की अन्य घटनाएं 

  • 4 नवंबर 1822: दिल्ली जल आपूर्ति योजना की औपचारिक शुरुआत हुई।
  • 4 नवंबर 1822: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का मैरी टोड के साथ विवाह हुआ।
  • 4 नवंबर 1936: प्रख्यात गणितज्ञ शकुंतला देवी का जन्म।
  • 4 नवंबर 1947: कश्मीर के बडगांव के मेजर सोमनाथ शर्मा को पहला परमवीर चक्र मिला। हालांकि उन्हें यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।
  • 4 नवंबर 1954: दार्जिलिंग में हिमालयन पर्वतारोहण की संस्थान की स्थापना की गई।
  • 4 नवंबर 1970: प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित शम्भू महाराज का निधन।
  • 4 नवंबर 1984: ओ. बी. अग्रवाल अमेच्योर स्नूकर में विश्व चैंपियन बने।
  • 4 नवंबर 1995: इजराइल के प्रधानमंत्री यितझाक राबिन की एक शांति रैली के दौरान हत्या।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button