एमपीराजनीति

MP Election 2023 : दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच सब ठीक है न? डैमेज कंट्रोल की कमान दिग्गी राजा ने संभाली,जानिए पूरा मामला?

MP Election 2023 : चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस के भीतर कलह की खबरें भी आ रही हैं। कथित तौर पर कहा जा रहा था कि दिग्विजय सिंह और कमल नाथ के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। कपड़ा फाड़ विवाद के बाद से ही ऐसे सवाल उठ रहे थे। इसके बाद दोनों खुद ही डैमेज कंट्रोल में लग गए। दिग्विजय सिंहपिछले एक-दो दिन में कुछ बैठकें रद्द हुई हैं। इसके बाद अनबन की खबरों को और बल मिल गया। साथ ही बीजेपी भी हमलावर हो गई है। ऐसी खबरें आने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने खुद डैमेज कंट्रोल की कमान संभाली है।

दिग्विजय सिंह की चक्की में पिसे कमलनाथ!

दोनों के बीच अनबन की खबरों पर पूरी बीजेपी हमलावर थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि कमल नाथ, दिग्विजय सिंह की चक्की में पिसे हुए है। हारने से पहले ही दिग्विजय मशीन को दोष देकर राहत पा रहे हैं। कांग्रेस और इंदी गठबंधन कभी भी देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकता। बीजेपी में कलह बढ़ी तो रविवार सुबह पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने खुद आकर सफाई दी।

‘मैं कल दतिया जा रहा हूं’

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय नेतृत्व में गुटबाजी है। इसे छुपाने के लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ मेरे और कमल नाथ के संबंधों को लेकर भ्रम फैलाया।’ मेरे नाम से फर्जी त्याग पत्र छपवाया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसी खबरें चल रही हैं कि नाराजगी के कारण मैंने अपना झाबुआ और खातेगांव का दौरा रद्द कर दिया है, जो गलत है। उन्होंने कहा हां, मैंने दौरा किया था. पार्टी मीटिंग की वजह से हम वहां नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि इसमें कहीं से कोई गुटबाजी या नाराजगी नहीं है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सब एक हैं। उन्होंने कहा कि मैं 30 अक्टूबर को दतिया जा रहा हूं। नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ चल रही नाराजगी के खिलाफ वह कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे। मैं भी वहां उपस्थित रहूंगा। दिग्विजय सिंह ने इन भ्रामक प्रचार से दूर रहने की अपील की है। पार्टी में सभी लोग एकजुट हैं। हम सब उस बदलाव के लिए काम कर रहे हैं जो जनता चाहती है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनता की ताकत कांग्रेस के साथ है। बीजेपी के पास धनबल है, उसके जरिए वो झूठी खबरें छाप रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि एमपी में दो ही पार्टियां हैं। सरकार या तो कांग्रेस की बनेगी या फिर बीजेपी की। ये छोटे दल सरकार नहीं बनाने जा रहे हैं। सभी मतदाताओं से अपील है कि वे इनके झांसे में न आएं। जनता बदलाव चाहती है। यह बदलाव तभी होगा जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी। कमल नाथ के नेतृत्व में सरकार आएगी और हम सब मिलकर काम करेंगे।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button