नई दिल्लीनौकरी

DA Hike 2023 : 1 करोड़ कर्मचारियों-पेंशनर्स को दशहरा का गिफ्ट, डीए में 4 फीसद की वृद्धि, 42 से बढ़कर हुए 46 फीसद

नई दिल्ली – DA Hike October 2023 : केंद्र में सत्तासीन नरेंद्र मोदी सरकार अपने एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों (47.58 लाख सरकारी कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों) को जल्द महंगाई भत्ता में इजाफा करके दिवाली गिफ्ट दे सकती है। बताया जा रहा है कि बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। इसमें केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते  (Dearness Allowance) का ऐलान हो सकता है।

बताया जा रहा है कि महंगाई भत्ते का यह ऐलान एक तरह से केंद्र सरकार की ओर से दिवाली गिफ्ट होगा, क्योंकि अगले महीने 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।

नवंबर में बढ़कर आएगी सैलरी

नरेंद्र मोदी सरकार ने डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया तो अक्टूबर की सैलरी नवंबर महीने में बढ़ आएगी। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से डीए में इजाफे का इंतजार कर रहे हैं। अब जाकर यह मांग पूरी होने जा रही है।

DA में 4 प्रतिशत तक हो सकता है इजाफा

सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। यह भी जानना जरूरी है कि यह बढ़ा डीए एक जुलाई, 2023 से लागू माना जाएगा। इसका मतलब यह है कि तीन महीने (जुलाई, अगस्त और सितंबर) का डीए एरियर (DA Arear) के रूप में अक्टूबर महीने की सैलरी में मिलेगा, जबकि अक्टूबर महीने की सैलरी में डीए जुड़ जाएगा।

बढ़ सकता है 4 प्रतिशत डीए

बताया जा रहा है कि अगर केंद्रीय कैबिनिट की बैठक में 4 प्रतिशत डीए के बढ़ोतरी की मंजूरी मिलती है तो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों का महंगाई भत्ते मौजूदा 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इससे पहले मार्च महीने में सरकार ने डीए में इजाफा किया था।

लाखों रेलवे कर्मचारियों को भी मिलेगी सौगात

केंद्रीय सरकार ने महंगाई भत्ते में ऐलान करने के साथ ही रेलवे के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी वृद्धि कर सकता है। यहां पर बता दें कि एक विभाग की बात करें तो सबसे अधिक कर्मचारी रेलवे विभाग में है। आमतौर पर दिवाली से पूर्व रेलवे कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी देने का ऐलान होता है। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button