व्यापारनई दिल्ली

Gold Silver Price : लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में भी आई गिरावट, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट

नई दिल्ली – Gold Silver Price : सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज दूसरे दिन लगातार सोने के दामों में गिरावट आई है। इससे पहले बीते कल भी सोने के दाम गिरे थें। वहीं, चांदी की बात करें तो चांदी के दामों में बीते कल गिरावट नहीं आई थी। चांदी के दाम आज सस्ते हुए हैं। सराफा बाजार में आई इस गिरावट का लाभ ग्राहक उठा रहे हैं।

क्या है भारत में सोने और चांदी का दाम?

आज भारत में  24 कैरेट 100 ग्राम सोना 1,600 रुपए सस्ता हुआ है। बीते कल इसकी कीमत 6,01,100 रुपए थी। आज इसकी कीमत 5,99,500 रुपए  है। वहीं, अगर 22 कैरेट 100 ग्राम सोना 1,500 रुपए सस्ता हुआ है। बीते कल इसकी कीमत 5,51,000 रुपए थी। वहीं, आज इसकी कीमत 5,49,500 रुपए  है। वहीं, अगर 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की बात करें तो यह 54,950 रुपए है, जबकि बीते कल इसकी कीमत 55,100 रुपए थी।

चांदी के दामों की बात करें तो आज चांदी भारत में 73,600 रुपए प्रति किलो बिक रही है बीते कल इसकी कीमत 74,100 रुपए प्रति किलो थी। चांदी के दाम में 500 रुपए की कमी आई है।

दिल्ली में क्या है सोने-चांदी के दाम?

वहीं अगर हम देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज दिल्ली में 22 कैरेट सोना 55,100 रुपए (10 ग्राम) में बिक रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो आज दिल्ली में चांदी 73,600 रुपए प्रति किलो बिक रही है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button