इतिहास

History of 18 October : आज ही के दिन बीबीसी की पड़ी थी नींव, वीरप्पन से दक्षिण हुआ मुक्त, जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली – History Of 18 October : इतिहास में 18 अक्टूबर का दिन  ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन यानी बीबीसी के नाम है जिसने खबरों की दुनिया में तहलका मचा दिया।

बीबीसी की शुरुआत ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी लिमिटेड के रूप में 18 अक्टूबर 1922 को एक निजी कंपनी के तौर जॉन रीथ ने की थी। 1926 में ब्रिटेन में आम हड़ताल के दौरान प्रसारण का बेखौफ अंदाज जनता को पसंद आया और ये ब्रिटेन की जनता का विश्वास जीतने में कामयाब हुआ। इसके बाद संसदीय समिति की सिफारिश के आधार पर बीबीसी को सार्वजनिक कॉरपोरेशन में बदल दिया गया और उसकी जवाबदेही तय कर दी गई हालांकि वो अपने काम में स्वतंत्र रहा।

इतिहास का दूसरा हिस्सा दक्षिण भारत में खौफ का पर्याय बना चंदन तस्कर वीरप्पन से जुड़ा हुआ है जिसे 2004 में कई राज्यों की पुलिस, सुरक्षाबलों और प्रशासन ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। घनी मूछों वाला वीरप्पन कई दशकों तक सुरक्षाबलों के लिए सिरदर्द बना रहा।

इतिहास का तीसरा अंश महान वैज्ञानिक और बल्ब का आविष्कार करने वाले थामस अल्वा एडिसन से जुड़ा हुआ है जिनका 1931 को अमेरिका के न्यूजर्सी में निधन हो गया था। उन्होने अपने जीवनकाल में 1 हजार से ज्यादा आविष्कार किए जिसने मानव जीवन में रोशनी भर दी और जीवन को आसान बना दिया। बल्ब के निर्माण के दौरान वो हजारों बार फेल हुए लेकिन हार नहीं मानी 

18 अक्टूबर का इतिहास

1898 – अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया था।

1922 – ब्रिटिश ब्रॅाडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना हुई थी।

1944 -द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।

1972 – पहले बहुद्देशीय हेलिकॅाप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण हुआ था।

1980 – पहली हिमालय कार रैली को बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
1985 – सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फांसी दी गई थी।

1991 – दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1995 – कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1998 – भारत और पाकिस्तान आणविक खतरे रोकने के लिए सहमत।

2000 – श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति मिली थी।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button