Rashifal, 14 October 2023 : सर्वपितृ अमावस्या के दिन संभलकर रहें सिंह और मकर सहित इन राशियों के लोग, जाने आज का राशिफल

नई दिल्ली – Daily Horoscope : ज्योतिष में आश्विन माह की अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जानते हैं। इस दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण आदि करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसका आंकलन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को देखते हुए लिखे गए राशिफल के माध्यम हो सकता है। शनिवार के दिन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो गुरु वक्री अवस्था में राहु के साथ मेष राशि में विराजमान हैं। वहीं, शुक्र सिंह राशि में, सूर्य, बुध और चंद्रमा के साथ कन्या राशि में तो केतु और मंगल ग्रह तुला राशि में अपनी युति बना रहे हैं। वहीं, शनि अपनी वक्री चाल चलते हुए कुंभ राशि में विराजमान हैं। आज के दिन आपका राशिफल क्या कह रहा है।
मेष राशि
आज मेष राशि वालों को अपना काम समय पर पूरा करना होगा। अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाएं। संतान से वाद-विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, जो आपकी यह अभिलाषा जल्द पूरी होगी।
वृषभ राशि
किसी बात को लेकर मन विचलित रह सकता है। आय अच्छी रहेगी। जरूरी दस्तावेजों को खोजने में समय व्यतीत कर सकते हैं। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं फिर उसे लागू भी करें। आपको सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
परिजनों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे. वाहन, मशीनरी को खरीद सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान हो सकते हैं। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।
कर्क राशि
कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। मांगलिक कार्यों में खर्च संभव हैं। निजी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं। बेहतर होगा समझ से काम लें।
सिंह राशि
व्यापार में आपको तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप के व्यवहार के कारण लोग आपसे दूर होंगे। पढ़ाई के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर मार्केट में अधिक निवेश से बचें। आपका कोई अपना आपको धोखा दे सकता है। शिव जी आरधना से कामना पूरी होगी।
कन्या राशि
पारिवारिक माहौल आनंददायक रहेगा। धार्मिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। घर में साज सज्जा पर धन खर्च कर सकते हैं। नए वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। समय आपके लिए अनुकूल है।
तुला राशि
मनचाही सफलता मिलने से आप प्रसन्न होंगे। प्रशासनिक सेवा और सुरक्षा से जुड़े लोगों को आज सफलता मिल सकती है। मकान बदलने के योग हैं। भूमि संबंधित नए अनुबंध बन सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बन रही है।
वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आपकी निंदा करते थे, वे अब आपसे जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रह सकते हैं। आप बेवजह ही फालतू की चीजों के बारे में सोचते हैं।
धनु राशि
आज का दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। आपको अपने दोस्तों से सहायता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यात्रा सुखद होगी। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में तबादले के योग हैं। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आने की संभावना है।
मकर राशि
अपने निजी संबंधो में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवादों के कारण चिंता बढ़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। अच्छे कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
कुम्भ राशि
अध्यन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित रह सकते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें. भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि
राजनीति से संबंधित जातकों के लिए आज का समय उपयुक्त रहने वाला है। आपके विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव है। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है।
आज का उपाय
अगर आप पितरों की कृपा पाना चाहते हैं तो आप सर्व पितृ अमावस्या यानि आज के दिन शनिदेव को तेल चढ़ाएं। इसके अलावा काली उड़द, काले तिल, लोहा और काले कपड़े का भी दान करें। पितरों की कृपा से जीवन के सारे कष्ट दूर जाएंगे।
( Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदार republicnow.in नहीं लेगा। )