धर्म व ज्योतिष

Rashifal, 11 October 2023: नौकरी में मिलेगी तरक्की, जानिए आज का राशिफल

नई दिल्ली – Rashifal, 11 अक्टूबर 2023: ग्रहों की चाल के अनुसार आज बुधवार के दिन किन राशि वालों को अपने परिचितों से नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा और कौन रोमांटिक विचारों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। ये जानने के लिए पढ़ें मेष से मीन राशि तक, क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे? जानिए आज का राशिफल –

1. मेष राशि

मेष राशि के लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में सोचीा हुई योजनाओं पर काम ना करने पर मन उदास रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों की आज सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी,  परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

2.वृषभ राशि

वृष राशि के लोगों का दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और रुका हुआ धन वापस मिल जाएगा। नौकरी में विशेष सफलता मिलेगी। सभी आपके काम की सराहना करेंगे। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें।

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों को सहकर्मी काम में मदद करेंगे और नौकरी में तरक्की देखने को मिल सकती है। वाद विवाद में ना पड़े। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।

4. कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों को आज सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। बिजनेस की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहने वाला है करीबियों पर भरोसा रहेगा। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

5. सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन  खुशनुमा व्यतीत होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहद का ध्यान रखें, सिर दर्द की समस्या रह सकती है।

6. कन्या राशि

कन्या राशि वालों का दिन लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस को लेकर आज कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश जाने का प्लान कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान मिलेगा।

7. तुला राशि

तुला राशि के जातकों की बात करें तो आज के दिन बिजनेस में नए अवसर हाथ आएंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। पहले कही किए हुए निवेश का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर सम्मान प्राप्त होगा। सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग आज के दिन पूजा पाठ धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। बिजनेस सामान्य रहने वाला है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आप परिवार के साथ धार्मिक स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

9. धनु राशि

धनु राशि के लोगों का आज दिन प्रतिकूल रह सकता है। सोचे हुए काम को पूरा ना करने की वजह से मन में परेशानी महसूस होगी। बिजनेस में थोड़ी हानी देखने को मिल सकती है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। किसी को भी आज पैसे उधार न दें।

10.मकर राशि

मकर राशि वालों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में लाभ होगा और शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। 

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग आज किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा और शाम को किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस के चलते कहीं यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है।

12. मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को आज शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। सभी जरूर काम आज समय से पूरा कर लेंगे। बिजनेस में नया सौदा हाथ लग सकता है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। धन की प्राप्ती होगी और  मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

( Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदार republicnow.in नहीं लेगा। )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button