जाने आज का राशिफल : कई मायनों में खास रहने वाला है इन जातकों का दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

1. मेष राशि (Aries)

आज का दिन अच्छा बीतने वाला है, किसी संत का आशीर्वाद मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके घर धार्मिक अनुष्ठान होने की संभावना है। आज किसी करीबी से फोन या सोशल मीडिया पर अपकी घण्टो बातचीत हो सकती है। आपके प्रेमी का आंतरिक सौंदर्य आज बाहर भी झलकेगा।
भाग्यांक: 5
2. वृषभ राशि (Tauras)

आज आपका दिमाग नई चीजें सीखने के लिए पहले से कहीं अधिक तत्पर रहेगा। आज आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन थोड़ा ठीक नहीं है, आपको बचत करने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपने व्यवहार में उदारता लाएं। आज आपको अचानक अप्रत्याशित रोमांस मिल सकता है। आप अपने भाई-बहनों के साथ भी कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, हो सकता है कि इन सब में आपका कीमती वक्त बर्बाद हो जाए लेकिन रिश्तों में प्रेम भरने के लिए यह भी जरूरी है।
भाग्यांक: 4
3. मिथुन राशि (Gemini)

आपके निडर और स्पष्ट नजरिए से आपके मित्र के अहम को ठेस पहुँच सकती है। आपकी संतान के कारण आपको आज आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है। आज शाम को आप रसोई से जुड़ी चीजों की खरीदारी कर सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बेहद खुशनुमा रहने वाला है।
भाग्यांक: 2
4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को आज कोई अहम निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है। इसके चलते आप चिंतित या तनावग्रस्त भी हो सकते हैं। इन जातकों का वैवाहिक जीवन यज़ आनंद से भरा रहेगा। आपको अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। अन्यथा आपके करीबी आपसे निराश हो सकते हैं।
भाग्यांक: 6
5. सिंह राशि (Leo)

जो लोग ऑफिस में ओवरटाइम खट रहे थे तथा ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे उन्हें आज फिर से वैसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रोमांस के नजरिए से आज का दिन बहुत जटिल रहने वाला है। किसी फालतू काम में उलझने से आपका दिन बर्बाद हो सकता है। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं इन बातों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।
भाग्यांक: 4
6. कन्या राशि (Virgo)

अतीत के गलत फैसलों की वजह से मानसिक अशांति और क्लेश जैसी स्थिति उतपन्न होगी। आप सही गलत का फैसला करने में आज स्वंय को असमर्थ महसूस करेंगे क्योंकि आज आप खुद को अकेला पाएंगे। आज आप खाली समय में उन कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हें आप पिछले दिनों पूरा नहीं कर पाए थे। बेवजह ही आप अपने जीवनसाथी पर नाराज हो सकते हैं।
भाग्यांक: 3
7. तुला राशि (Libra)

करीबी रिश्तेदारों के घर जाने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। खुद पर नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। सबसे मधुर सम्बंध बनाकर रखें। अड़ोसी-पड़ोसी से झगड़ा होने पर आपका मूड खराब हो सकता है। अचानक किसी हुई रोमांटिक मुलाकात से आपके भीतर उलझन पैदा हो सकती है। आजके दिन आप घर वालों को वक्त देना चाहेंगे पर उसी समय किसी जरूरी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है।
भाग्यांक: 5
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

आपके मुताबिक बच्चों के नहीं चलने की वजह से आपके भीतर झुंझलाहट पैदा हो सकती है। लेकिन आपको नाराजगी से बचने की सलाह दी जाती है। विवाह से पहले की यादें ताजा हो सकती हैं- वही छेड़छाड़, आगे पीछे घूमना और इजहार रिश्ते में गर्माहट पैदा करेगा। आज आपके कामों की सराहना हो सकती है।
भाग्यांक: 7
9. धनु राशि ( Sagittarius)

सेहत के लिहाज़ से आज का दिन अच्छा है। आपका दिन सामान्य शादीशुदा ज़िंदगी से कुछ हटकर रहने वाला है। आज आपको किसी करीबी की कमी खलेगी। वहीं जीवनसाथी की ओर से आपको आज कुछ खास देखने को मिल सकता है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के ज्यादा इस्तेमाल से आपका कीमती वक्त बर्बाद हो सकता है।
भाग्यांक: 4
10. मकर राशि (Capricorn)

लंबे समय से अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे थे तो आज उस से छुटकारा मिल सकता है। आज आप घूमने फिरने और मौज मस्ती करने के मूड में होंगे लेकिन ऐसा करने से आपको बाद में पछतावा हो सकता है। क्योंकि इसमें आपका कीमती वक्त और पैसा दोनों बर्बाद होगा। अपने प्रेमी से अगर मनमुटाव है तो बातों के ज़रिए समाधान निकालने की कोशिश करें।
भाग्यांक: 4
11. कुंभ राशि (Aquarius)

नफरत की भावना से आपको बचना चाहिए। अगर आपने किसी से उधार लिया है तो वह आपको चुकाने के लिए दबाव बना सकते हैं। जिससे हर हाल में आपको उधार चुकाना ही पड़ेगा। इस कारण या किसी अन्य कारण से भी आपके घर की आर्थिक स्थिति यज़ थोड़ा बिगड़ सकती है। अचानक कोई यात्रा करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्द्ध में आप खुशी महसूस करेंगे।
भाग्यांक: 2
12. मीन राशि (Pisces)

आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है। आज आय के कई स्रोत खुलेंगे। टाइम टेबल सही नहीं होने के कारण आज आपका दिन बेकार हो सकता है। अपने कामकाज के लिए एक बेहतर योजना बनाएं। आज आपका जीवनसाथी खूबसूरत शब्दों में अपने प्यार का इजहार करेगा। यह दिन काफी रोमांचक रहने वाला है।
भाग्यांक: 8
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Republicnow.in नहीं लेगा।)