नई दिल्ली – Daily Horoscope: आज 7 अक्टूबर, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। ये दिन ये दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से शनि दोष दूर हो जाता है। आज के दिन कुछ राशियों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, कुछ को व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा तो कुछा का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। तो चलिए जानते हैं मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal) –
1. मेष राशि
मेष राशि के लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है. बिजनेस के लिए घर के बड़ों से राय जरूर लें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में अचानक कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। नई नौकरी मिलने की भी पूरी संभावना है।
2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों का आज मन प्रसन्नता से भरा रहने वाला है. आप आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं या फिर घर में आयोजन करेंगे। नए कार्य को शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें।
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। लोगों से बातचीत करने से मन में चल रही हलचल खत्म होगी। मिलकर किया गया काम पूरा होगा। अपने पार्टनर पर विश्वास करने से पहले सतर्क हो जाए। धन खर्च में सावधानी बरतें।
4. कर्क राशि
कर्क राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा. किसी भी नए व्यक्ति के बहकावे में न आएं, नहीं तो परेशानी हो सकती है। किसी यात्रा में जाने से पहले अपनी सेहत का ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव हो सकता है।
5. सिंह राशि
सिंह राशि लोगों का आज स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। खानपान को लेकर लापरवाही ना बरतें। परिवार के लोगो के साथ विवाह को लेकर बात कर सकते हैं। संतान की कुछ समस्याओं को हल करेंगे।
6. कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। बिजनेस को लेकर बड़ों की सलाह लें। धन उधार लेने से पहले अच्छे से सोच लें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।
7. तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों को आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बिना वजह चिंता ना करें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। आपकी मनसिक परेशान बढ़ सकती है।
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपके नए मित्र बन सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। लोग आपको अपना मित्र बनने की सोचेंगे।
9. धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों का दिन खुशनुमा रहने वाला है। लोगों के दिलों में मिठास लाने के लिए आप मेहनत करेंगे। बोलने से पहले संयम रखना होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पिताजी को सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
10. मकर राशि
मकर राशि वालों का दिन आज उलझन भरा रह सकता है। आज का दिन आप खुशी से बिताएंगे। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा पर बाहर जाने का प्लान भी कर सकते हैं। लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धीमी गति से चल रहे व्यापार पर काम करने की जरूरत है। अचानक धन प्राप्त हो सकता है और मन प्रसन्नता से भर जाएगा। बड़ों की सलाह को अनसुना न करें।
12. मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज धन की प्राप्ती हो सकती है। बच्चों के साथ कहीं शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। विवाह के लिए आज आपको अधिक मेहनत करनी होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बितेगा।
( Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा।)