विदेशअपराध व घटना

Nepal : हिंदू राष्ट्र नेपाल में हिंदुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, छत से फेंके गए पत्थर, अनिश्चितकाल के लिए लगा कर्फ्यू

पूरे विश्व में नेपाल ही एक ऐसा देश जो हिन्दू राष्ट्र है। जहां पर 80 फीसदी की आबादी हिन्दुओं की है। लेकिन अब उसी हिन्दू राष्ट्र नेपाल में कट्टरपंथियों ने हिन्दुओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पड़ोसी देश नेपाल में कट्टरपंथी समूहों ने हिन्दुओं पर कहर बरपा कर साम्प्रदायिक हिंसा भड़का दिया है। इस वजह से उत्तर प्रदेश से सटे नेपालगंज में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश से सटे नेपालगंज में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा

दरअसल उत्तर प्रदेश से सटे शहर नेपालगंज में बीफ विवाद से साम्प्रदायिक हिंसा भड़की एवं देखते ही देखते पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। अब इस घटना ने तूल पकड़ लिया है और दोनों ही पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी तथा आगजन की घटनाओं में शहर जल रहा है। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने सीमावर्ती शहर में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।

हिन्दुओं पर ईंट-पत्थर फेकने की तस्वीरें सामने आई

सांप्रदायिक हिंसा की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें कट्टपंथी समूह छतों पर से हिन्दुओं पर ईंट-पत्थर फेकते हुए नजर आ रहे हैं और हिन्दू हाथों में धार्मिक ध्वजा लिए भाग रहे हैं। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में आगजनी की घटनाएं भी हुई है। कुछ जगहों पर पेट्रोल बम फेंके गए एवं कई राउंड गोलियां भी फायरिंग की गई है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के सटे इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

दोनों गुटों की झड़प देखते ही देखते खूनी हिंसा में बदली

दरअसल किसी ने इंटरनेट पर इस्लाम के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसकी वजह से मुस्लिम समाज नाराज हो गया एवं इन घटनाओं को अंजाम देकर अपना विरोध जताया। इसके बाद हिंदूओं ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को में सड़कों पर हजारों की संख्या में मिलकर शांति जुलूस निकाला था। लेकिन इसी बीच दोनों गुटों में झड़प हो गई एवं देखते ही देखते झड़प खूनी हिंसा में बदल गई। इस घटना में 5 सुरक्षा कर्मियों समेत करीब 22 लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद पूरे शहर में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया गया।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button