नई दिल्लीराजनीति

Sanjay Singh की गिरफ्तारी के बाद आज फिर चार राज्यों में ED और IT की रेड

नई दिल्ली – Sanjay Singh Arrest: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में बुधवार को ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। कई घंटों की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लिया गया और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, ईडी और इनकम टैक्स ने एक बार फिर आज चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। जिनमें, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष, चेन्नई में डीएमके सांसद, तेलंगाना में बीआरएस विधायक और कर्नाटक के शिवमोगा में DCC बैंक के चेयरमैन शामिल है।

‘2024 तक गिरफ्तार होंगे कई विपक्षी नेता’

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘मौजूदा समय में देश में गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई बढ़ रही है। अगर विपक्षी नेता लोगों की आवाज उठा रहे हैं तो उन्हें झूठे मुकदमे में जेल में डाला जा रहा है। 2024 तक केंद्र की मोदी सरकार बहुत सारे विपक्षी नेताओं को जेल में डालेगी ताकि कोई लोगों की बात न कर सके।

संजय सिंह पर क्या है आरोप?

ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का आरोप है। इसी को लेकर बुधवार को ईडी उनके घर पहुंची और उनसे पूछताछ की। दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट 2 मई को जारी हुई थी। जिसमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का भी नाम आया था। हालांकि, उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button