India Canada Tension : भारत ने कनाडा की बढ़ाई मुश्किलें, दर्जनों डिप्लोमैट्स को देश छोड़ने का आदेश!

India Canada Conflict : खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप भारत पर लगाने के बाद कनाडाई पीएम ट्रूडो हर दिन नई मुश्किलें बढ़ रही हैं। इस बीच भारत ने कनाडा से अपने दर्जनों राजनियक कर्मियों को वापस बुलाने को कहा है। इस विवाद के बीच भारत सरकार का यह अब तक का सबसे बड़ा एक्शन है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार ने कनाडा से कहा है कि उसके राजनयिक तुरंत भारत छोड़ दें। मामले के जानकारों ने बताया कि भारत सरकार ने कनाडा के 40 राजनयिकों को 10 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश दिया है।
भारत ने पहले ही दिए थे संकेत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,भारत ने इसके संकेत तब ही दे दिए थे जब उसने कहा था कि कनाडा के राजनयिक यहां ज्यादा तैनात हैं। इस वजह से उनकी संख्या में कमी करने की आवश्यकता है। हालांकि कनाडा की ओर से फिलहाल अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि कनाडा से भी भारतीय राजनयिकों की संख्या में कमी की जा सकती है। दोनों देशों के विवादों के बीच भारत का कनाडा के ऊपर यह चौथा कड़ा एक्शन है।
अमेरिका सावधान, दूसरे देश शांत
गौरतलब है कि भारत और कनाडा के बीच संबंधों का असर अमेरिका से लेकर यूरोपीय देशों तक देखा जा रहा है। कनाडा के अलावा खालिस्तानी गुट ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया,और फ्रांस जैसे देशों में सक्रिय हैं। यह देश कह रहे हैं कि भारत-कनाडा विवाद पर हम पैनी नजर बनाए हुए हैं। अमेरिका कनाडा से इस विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने पर जोर दे चुका है। हालांकि वह भारत जैसे प्रमुख साझेदार और नाटो मेंबर कनाडा के बीच समन्वय की नीति अपनाना चाहता है।
जून में हुई निज्जर की हत्या
दरअसल, जून महीने में कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हो गई थी। इस हत्याकांड के पीछे कनाडा ने भारत की सक्रिय भूमिका होने का जिक्र किया था। इसके बाद से ही दोनों देशों में तनाव बढ़ता जा रहा है।हालांकि, कनाडा के लगाए गए सभी आरोपों का भारत पहले ही खंडन कर चुका है। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि कुछ देश राजनीतिक सुविधा देखते हुए आतंकवाद को प्रश्रय दे रहे हैं।




