टेक्नोलॉजी

Twitter दे रहा कमाई का शानदार मौका, बस आपको करना होगा यह काम

नई दिल्ली – Twitter Ads revenue Program: स्पेस एक्स के फाउंडर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ( ट्विटर ) के मालिक एलन मस्क ने जुलाई में क्रिएटर्स के साथ Ads रेवेन्यू प्रोग्राम शुरू करने की बात कही थी। इसका मतलब था कि जिनके ट्वीटर पर अच्छे खासे फॉलोअर्स रखता है तो वह यहां से अच्छी खासी कमाई कर सकता है। कंपनी  Ads  से कमाई का कुछ हिस्सा क्रिएटर्स के साथ साझा करती है। इस बीच कंपनी की साईओ लिंडा याकारिनो ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि Ads प्रोग्राम शुरू होने के बाद कंपनी अब तक 166 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान कर चुकी है।

आप भी कर सकते हैं कमाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का Ads रेवेन्यू प्रोग्राम योग्य यूजर्स के कंटेंट से जनरेट रेवेन्यू का कुछ हिस्सा साझा करता है। जब भी कोई यूजर अपने पोस्ट या प्रोफाइल के ऊपर कोई विज्ञापन को देखता है तो प्लेटफॉर्म उस इंप्रेशन से रेवेन्यू जनरेट करता है। इसी रेवेन्यू का कुछ हिस्सा वह अपने यूजर्स के साथ साझा करता है।

एक्स के Ads रेवेन्यू प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होता है


 आपके अकाउंट पर 500 एक्टिव फ़ॉलोअर्स होने चाहिए।

 – पिछले 3 महीने में आपके अकाउंट पर 5 मिलियन से ज्यादा पोस्ट इम्प्रेशन होने चाहिए (इसमें केवल वेरिफाइड अकाउंट के इम्प्रेशन ही गिने जाएंगे)

– आपने एक्स प्रीमियम या ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लिया हो।

वीडियो और वॉइस कॉल का मिलेगा ऑप्शन

आप यदि इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं तो आप ट्विटर से कमाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि ट्विटर का एड्स रेवेन्यू प्रोग्राम केवल इंडिविजुअल अकाउंट्स के लिए ही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को जल्द ही वीडियो और वॉइस कॉल का विकल्प मिलेगा। इसके बाद मस्क लोगों को भुगतान से जुड़ी सेवा का लाभ भी देंगे।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button