राजनीतियूपी

Lok Sabah Election 2024 : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को कह दी ये बड़ी बात, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली – 2024 में लोकसभा का चुनाव है। जिसको लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता विधानसभा स्तर पर जाकर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन को लेकर ऐसी बात कह दी जिनको सुनकर सबके दिमाग की बत्ती खुल गई। यानी की इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला, निशाना साधते हुए अखिलेश यादव को टारगेट किया।

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने इकदिवासी दौरे पर मेरठ पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की और केंद्र सरकार की उपलब्धियां को गिना रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव का जिक्र किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है। इसी दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा

उन्होंने कहा जिस तरीके से जो लोग दावा करते हैं। कि उत्तर प्रदेश में जीत लेंगे। उन लोगों को बता दे कि उत्तर प्रदेश में एक सीट जीतना मुश्किल हो जाएगा। यहां पर ना तो PDA, DDA और ना ही एमडीए कुछ नहीं चल पाएगा। उत्तर प्रदेश की जनता बहुत अच्छे से जान चुकी है इन्हें ऐसा सबक सिखाएगी दोबारा ऐसी बातें करने से पहले भी सोचेंगे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि जो लोग भगवान श्री राम के अस्तित्व को निकालने वाले और हर समय विरोध करने वाले थे अब वह माथा टेकने के लिए अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही वहां पर कांग्रेस की सरकार दूर-दूर तक बनने का कहीं नाम नहीं है।

यही नहीं उन्होंने राजस्थान मध्य प्रदेश तेलंगाना छत्तीसगढ़ मिजोरम सभी राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि हर जगह भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने जा रहा है। और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कमल के फूल के निशान पर चुनाव होने जा रहा है हर तरीके से मामले को सुलझाने निपानी के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयार है। और जनता समझ चुकी है कि विकास कौन करेगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button