Rahul Gandhi: अब फर्नीचर मार्केट पहुंचे राहुल गांधी, कारीगरों के बीच आरी और हथौड़े के साथ आए नजर

नई दिल्ली – Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से आम जन से न केवल मिल रहे हैं, बल्कि उनकी समस्याओं को जान और समझ भी रहे हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने एक सब्जी विक्रेता से बात की थी और उसके बाद खाने पर भी बुलाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।
कीर्तिनगर फर्नीचर मार्केट पहुंचे राहुल
इसी कड़ी में राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को देश की राजधानी दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर कारपेंटर (बढ़इयों) से मुलाकात की, इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसे खुद कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है।
राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं। मज़बूती और खुबसूरती तराशने में माहिर हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मुलाकात के दौरान काफ़ी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की।
फोटोज पर आने वाली प्रतिक्रिया
इसके बाद लोगों ने इन वायरल फोटोज पर टिप्पणी भी शुरू कर दी है। एक ने तो गुब्बारे वाले की फोटो लगाकर कहा है कि अब तो बस यही काम बचा है।
राहुल गांधी की सदस्यता हुई है बहाल
गौरतलब है कि राहुल गांधी वर्तमान कर्नाटक की वायनाड सीट से सांसद हैं, हालांकि कुछ महीने पहले ही उनके लोकसभा की सदस्यता बहाल हुई है, क्योंकि मोदी सर नेम पर टिप्पणी करने के चलते उनकी सांसद की सदस्यता गुजरात हाई कोर्ट से रद हो गई थी।




