पंजाब

पंजाब में कल से किसानों का रेल रोको आंदोलन,जानें क्या हैं इनकी मांगें?

पंजाब – Rail Roko Andolan: बाढ़ से हुए नुकसान के लिए वित्तीय पैकेज, एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी और कर्ज माफी सहित अपनी मांगों के समर्थन में कई किसान संगठनों ने पंजाब में 28 सितंबर से तीन दिवसीय रेल रोको आंदोलन की घोषणा की है। पंजाब के मोगा, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, तरनतारन, संगरूर, पटियाला, फिरोजपुर, बठिंडा और अमृतसर समेत 12 स्थानों पर ‘रेल रोको’ आंदोलन अगले तीन दिनों तक किया जाएगा।

विरोध का समर्थन करने वाले किसान संगठनों में किसान मजदूर संघर्ष समिति, भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी), भारतीय किसान यूनियन (एकता आजाद), आजाद किसान समिति दोआबा, भारतीय किसान यूनियन (बेहरामके), भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह), शामिल हैं।

इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन (छोटू राम), किसान महापंचायत (हरियाणा), पगड़ी संभाल जट्टा (हरियाणा), प्रगतिशील किसान मोर्चा (उत्तर प्रदेश), भूमि बचाओ मुहिम (उत्तराखंड) और राष्ट्रीय किसान संगठन (हिमाचल प्रदेश) ने भी पंजाब के किसान संगठनों के समर्थन का ऐलान किया है।

किसान कर रहे हैं प्रति एकड़ 1.68 लाख रुपए मुआवजे की मांग

अभी हाल ही में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर किसान अमृतसर में एकत्र हुए और उचित मुआवजे के लिए दबाव बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता बलकार सिंह दुधाला का कहना था कि तमाम संगठन इसके बैनर तले एकत्र हुए और मांग की कि पंजाब और केंद्र सरकार बाढ़ के दौरान खराब हुई फसलों के लिए प्रति एकड़ 1.68 लाख रुपए का मुआवजा प्रदान करें। किसानों ने खेतों में बाढ़ का पानी घुसने से ऊपर उठी मिट्टी को समतल करने के लिए मुआवजे की भी मांग की। उनका कहना है कि वे बाढ़ के दौरान मारे गए प्रत्येक जानवर के लिए 1 लाख का मुआवजा चाहते हैं। जुलाई और अगस्त में आई बाढ़ से फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button