PM मोदी ने ‘यशोभूमि’ कन्वेंशन सेंटर का किया उद्घाटन, जानिए क्या है इसकी खासियतें

नई दिल्ली – Yashobhoomi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में बने इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) यानी ‘यशोभूमि’ का उद्घाटन करते हुए राष्ट्र को समर्पित किया।
मेट्रो में सफर कर यशोभूमि पहुंचे PM मोदी

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) के पहले फेज का रविवार को उद्घाटन किया। इसके लिए वह बकायदा धौलाकुआं मेट्रो स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए और मेट्रो का सफर करते हुए द्वारका सेक्टर 25 में स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर पहुंचे।
मेट्रो में पीएम संग सेल्फी लेने की मची होड़

मेट्रो में सफर करते समय पीएम नरेंद्र मोदी ने कोच में बैठे लोगों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने वालों का भी क्रेज दिखा। लोग पूरे सफर के दौरान उनके साथ सेल्फी लेते रहे। यशोभूमि पहुंचने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां सबसे पहले जूते-चप्पल बनाने वाले कारीगरों यानी की मोचियों से बातचीत की और उनका हाल जाना।
पीएम ने कुम्हारों एवं मोचियों से भी की मुलाकात

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिट्टी की शिल्पकारी करने वाले कुम्हारों से मुलाकात करते हुए उनसे उनकी कला के बारे में विस्तार से बातचीत की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन ‘यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25’ तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने मजदूरों और कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की।
PM मोदी ने ‘यशोभूमि’ का किया उद्घाटन

‘यशोभूमि’ दुनिया की सबसे बड़ी सुविधाओं वाली MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कांफ्रेंस एवं एग्जीबिशन्स) से लैस होगी। ‘यशोभूमि’ विश्व के बड़े प्रदर्शनी हॉलों में से एक है। 1.07 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा के क्षेत्र में बने इन प्रदर्शनी हॉलों का इस्तेमाल प्रदर्शनियों, व्यापार मेलों एवं व्यावसायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया जाएगा। का कहना है कि देश में बैठकों, सम्मेलनों एवं प्रदर्शनियों की मेजबानी के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करना पीएम मोदी का दृष्टिकोण है। क्योंकि आने वाले समय में भारत विश्व के पांच अर्थव्यवस्था वाले देशों में से एक होगा।
भारत मंडपम से भी बड़ा होगा ‘यशोभूमि’

225 एकड़ के भूखंड पर बना ‘यशोभूमि’ में 15 कन्वेंशन सेंटर एवं 11 हजार लोगों के बैठने की सुवधा है। यह कन्वेंशन सेंटर G20 में होस्ट करने वाले भारत मंडपम से बड़ा होगा। इसे भारत की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। क्योंकि अगले दो दशकों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। ‘यशोभूमि’ के पहले फेज में एक विश्व स्तरीय सम्मेलन केंद्र, दो प्रदर्शनी हॉल एवं 3,000 से ज्यादा कारों को समायोजित करने वाला एक पार्किंग सुविधा को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने द्वारका सेक्टर-21 से द्वारका सेक्टर-25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन किया है।




