अपराध व घटनाजम्मूदेश

Baramulla Encounter: उरी में एक और आतंकी ढेर, मुठभेड़ में अब तक दो मारे गए, मुठभेड़ जारी

श्रीनगर –  Baramulla Encounter: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में शनिवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोकरनाग वन क्षेत्र के गारोल में आतंकवादियों के खिलाफ तलाशऔर घेराबंदी अभियान चौथे दिन आज फिर से शुरू हुआ। पुलिस ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा , “हथलंगा उरी के अग्रिम इलाके में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अभियान जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।”

इससे पहले कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने शुक्रवार देर रात कहा कि सभी फंसे हुए दो-तीन आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना के दो जवानों और एक पुलिस अधिकारी की हत्या के पीछे शामिल दो से तीन लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।

हथलंगा के बाहरी छोर पर हो रही मुठभेड़ 

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घेराबंदी में फंसे आतंकी हाल ही में गुलाम जम्मू कश्मीर से घुसपैठ कर इस तरफ आए हैं या पहले से ही इस इलाके में मौजूद थे। यह मुठभेड़ अग्रिम गांव हथलंगा के बाहरी छोर पर हो रही है। यहां घना जंगल, नाला और कुछ खाली घर भी हैं। संबधित अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को बीती रात अपने तंत्र से पता चला था कि हथलंगा के पास आतंकियों का एक दल देखा गया है।

उरी में गिरफ्तार किए गए थे दो आतंकी

आतंकियों की संख्या के बारे में संबधित अधिकारियों ने कहा कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है,लेकिन उनकी संख्या दो हो सकती है। निकटवर्ती शिविरों और चौकियों से अतिरिक्त सुरक्षाबल भी मुठभेड़स्थल पर पहुंच गए हैं। जल्द ही आतंकी मारे जाएंगे या फिर पकड़ लिए जाएंगे। अन्य विवरण की प्रतीक्षा है। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को उरी सेक्टर में ही सुरक्षाबलों ने लश्कर ए तैयबा के दो स्थानीय आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button