टेक्नोलॉजीदेशविदेश

Facebook : फेसबुक चुरा लेगा आपका सारा डेटा! इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस पोस्ट की क्या है सच्चाई?

नई दिल्ली – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट की बाढ़ सी आ गई है, कई लोग फेसबुक पर धड़ाधड़ पोस्ट किए जा रहे हैं जिसमें इस बात का दावा हो रहा है कि कल से Facebook नए नियम लागू करने वाला है। इस पोस्ट के मुताबिक, फेसबुक का नया नियम आने के बाद कंपनी यूजर्स के फेसबुक डेटा जैसे कि नाम, तस्वीर, वीडियो और मोबाइल नंबर आदि का इस्तेमाल बिजनेस के लिए कर पाएगी।

फेसबुक पर भेड़ चाल शुरू हो गई है, लोग एक-दूसरे के पोस्ट देखने के बाद खुद के टाइमलाइन पर धड़ाधड़ पोस्ट शेयर करने लगे हैं। जिसे देखो फेसबुक पर पोस्ट कर कंपनी को यही आदेश दे रहा है कि मेरा डेटा का इस्तेमाल नहीं किया जाए।

Facebook पर यह पोस्ट हो रही वायरल?
बता दें कि कल से फेसबुक का नया नियम (मेटा) शुरु होने वाला है जहां कंपनी आपकी निजी डिटेल्स और फोटो का इस्तेमाल कर सकती है, हालांकि आज इसकी अंतिम तिथि है। मैं फेसबुक या इससे जुड़ी किसी भी इकाई को तस्वीर, जानकारी, मैसेज आदि का उपयोग करने की अनुमति नहीं देता हूं। सिर्फ इतना ही नहीं, पोस्ट में आगे लिखा हुआ है कि मैं Facebook को सूचित करता हूं कि मेरी प्रोफाइल या फिर कंटेंट के आधार पर मेरे खिलाफ खुलासा या कोई भी अन्य कार्रवाई करना वर्जित है।

जानिए क्या है इस पोस्ट की सच्चाई?

यूजर्स द्वारा किए जा रहे इस पोस्ट के पीछे क्या सच्चाई छुपी हुई है, इस बात की किसी को जानकारी नहीं है। लेकिन हर कोई इस पोस्ट को देखने के बाद शेयर कर रहा है। अबतक कंपनी की और से इस बारें में कोई ऑफिशियल सूचना नहीं दी गई है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button