मनोरंजन

जल्द ही OTT पर रिलीज होगी Gadar 2, जानिए कब स्ट्रीम होगी फ़िल्म

मुम्बई – सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। वहीं, अब फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जल्द ही तारा और सकीना की जोड़ी ओटीटी पर नजर आने वाली है। थिएटर्स के बाद अब ‘गदर 2’ ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। गदर का क्रेज इतना है कि लोग ट्रैक्टर की सवारी कर थिएटर्स पहुंचे हैं। दिन पर दिन दर्शकों का ‘गदर 2’ को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है।

गदर 2 की दीवानगी लोगों पर सिर चढ़कर बोल रही

गदर 2 की दीवानगी लोगों पर सिर चढ़कर बोल रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इसे G5 में फ्लैश किया जाएगा इस खबर के सामने आने के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि सनी देओल की इस फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 22 साल बाद भी लोग इस जोड़ी को बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म बहुत ही कम वक्त में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म को लेकर कर लोगों में बहुत क्रेज है। फैंस इस फिल्म को कई बार देख रहे हैं। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सिनेमाघरों के बाद लोग इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए उत्सुक हैं। अगर आप भी गदर 2 की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो हम आपके लिए यह अपडेट हैं।

करना होगा बस थोड़ा इंतजार

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2 ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, जैसे बड़े पर्दे पर इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़े हैं, वैसे ही उम्मीद है कि ये फिल्म ओटीटी पर भी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। लेकिन बता दें कि फैंस को इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। नियम के मुताबिक, कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के चार हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाती है। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक गदर 2 अभी रिलीज नहीं होगी।

जानिए गदर 2 ओटीटी पर कब होगी रिलीज?

गदर 2 के प्रोड्यूसर ने एक इंटरव्यू में बातचीत में इसकी रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि गदर 2 रिलीज होने के कम से कम दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ओटीटी रिलीज की तारीख अभी तय नहीं की गई है। दिवाली के समय यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है।

इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा

गदर 2 जी5 पर रिलीज हो सकती है क्योंकि वह फिल्म के सह-निर्माता हैं। प्रोड्यूसर ने बताया कि फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट दोनों राइट्स जी के पास हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है जिसके कारण डिजिटल स्ट्रीमिंग में देरी हो रही है।

सनी देओल और अमीषा के साथ ये एक्टर्स है फिल्म में

गदर 2 की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म में मनीष ने विलेन का किरदार निभाया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button