देश

WFI Election: भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चंडीगढ़ – हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के 12 अगस्त को होने वाले चुनावों पर 28 अगस्त तक रोक लगा दी है।

याचिकाकर्ता एसोसिएशन का आरोप है कि उनकी बजाय एक अन्य एसोसिएशन को इस चुनाव में भाग लेने की इजाजत दी गई है, जबकि वे राज्य ओलंपिक एसोसिएशन से एफिलिएटेड है।

12 अगस्त को होने वाले थे चुनाव

वहीं दूसरी एसोसिएशन का कहना है की रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से वह एफिलिएटेड हैं, याचिकाकर्ता एसोसिएशन नहीं।

शुक्रवार को हाईकोर्ट में चली काफी देर बहस के बाद हाईकोर्ट ने 12 अगस्त को होने वाले रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button