देशराजनीतिविदेश

भारतीय मूल के हर्षवर्धन सिंह अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की रेस में, कैराना के हुकुम सिंह के नाती है

अमेरिका में भारतीय मूल के इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की है। 38 वर्षीय हर्षवर्धनसिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर कहा कि वह ‘‘आजीवन रिपब्लिकन” और ‘‘अमेरिकी हितों को तवज्जो” देने वाला शख्स रहे हैं, जिन्होंने न्यू जर्सी रिपब्लिकन पार्टी के एक रूढ़िवादी विंग को बहाल करने के लिए काम किया।

पूर्व केबिनेट मंत्री व कैराना से पूर्व सांसद स्व बाबू हुकुम सिंह राजनिति के दिग्गज खिलाड़ी थे। स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह अपनी साफ छवि के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध थे। वहीं अब स्व बाबू हुकुम सिंह के धेवते डाक्टर हर्ष वर्धन सिंह ने अमेरिकन राष्ट्रपति भवन की और कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। स्व बाबू हुकुम सिंह की दूसरे नंबर की बेटी नंदिता व दामाद त्रिभुवन सिंह के पुत्र डाक्टर हर्ष वर्धन सिंह ने अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी में अमेरिका राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पत्र के लिए दावेदारी पेश की है।

https://twitter.com/HirshSingh/status/1684670959934918656

पहले 20 जनवरी 2017 से 20 जनवरी 2021 तक रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकन राष्ट्रपति थे। यदि पार्टी अनुमति देती है तो अमेरिकन राष्ट्रपति पद की दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी से ही कैराना के धेवते डाक्टर हर्ष वर्धन सिंह भी शामिल हो जाएंगे।

2024 में अमेरिका राष्ट्रपति पद के लिए होने हैं चुनाव

अगले वर्ष 2024 में अमेरिका राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं। वहीं पूर्व सांसद स्व बाबू हुकुम सिंह की सबसे बड़ी बेटी कैराना लोक सभा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने बताया कि उनकी छोटी बहन नंदिता के बेटे डॉ. हर्ष वर्धन सिंह ने अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी में करीब 10 दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरने को दावेदारी पेश की है। अगले साल 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव होगें। उनके भांजे डॉ. हर्ष वर्धन सिंह के पिता त्रिभुवन सिंह परिवार सहित करीब 40 साल से अमेरिका में रहते हैं।

अमेरिका के न्यू जर्सी में बसा हैं परिवार

मृगांका सिंह ने बताया कि करीब 40 वर्षों से उनकी बहन नंदिता सिंह व बहनोई त्रिभुवन सिंह अपने परिवार के साथ अमरीका के न्यू जर्सी में बसे हुए हैं। जहां पर वे एक बिजनेसमैन के तौर पर कार्य करते हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button