देशकानूनी अधिकारक्राइम

पुणे में ACP ने पत्नी-भतीजे को मारी गोली, खुद को किया शूट, तीनों की मौत

महाराष्ट्र: पुणे में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) ने सोमवार को अपनी पत्नी और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। यह घटना सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। अभी तक हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक एसीपी अमरावती में तैनात था।

अमरावती से घर आए थे गायकवाड़
पुणे में बानेर इलाके में 57 साल के एसीपी भरत गायकवाड़ का बंगला है। गायकवाड़ अमरावती में एसीपी के पद पर तैनात थे और घर आए हुए थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे एसीपी ने कथित तौर पर सबसे पहले अपनी पत्नी के सिर में गोली मारी।

गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा और भतीजा दौड़कर आए और दरवाजा खोला। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, उन्होंने कथित तौर पर अपने भतीजे पर गोली चला दी, जो सीने में लगी। बाद में गायकवाड़ ने खुद को सिर में गोली मार ली। तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button