आंध्र प्रदेश, अमरावती: OMG! इसलिए क्योंकि एक महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट इसलिए काट दिया, क्योंकि वो अपनी पहली पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स देख रहा था। महिला ने जब ऐसा देखा, तो वो आग बबूला हो गई। इसके बाद महिला ने ब्लेड से पति का गुप्तांग काट डाला।
यह घटना आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को हुई। घटना एनटीआर जिले के नंदीगाम की है। अधिक खून बहने के कारण महिला के पति आनंद बाबू को नंदीगाम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में बेहतर उपचार के लिए विजयवाड़ा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
5 साल हुई थी शादी
पुलिस ने बताया कि पीड़ित कुछ कारणों की वजह से पहली पत्नी से अलग हो गया था। उसने पांच साल पहले वरम्मा से शादी की थी। आनंद बाबू शुक्रवार की रात अपनी पहली पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स देख रहे थे। इससे वरम्मा नाराज हो गईं। उन्होंने उनकी खिंचाई शुरू कर दी। इसे लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।
वरम्मा ने उनके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया था। वरम्मा ने बताया कि जब वह पहली पत्नी का वीडियो देख रहा था, तो उनके बीच झगड़ा हुआ था। उसने जानबूझकर उनके प्राइवेट पर हमला नहीं किया। पुलिस ने आनंद बाबू की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।