नौकरीशिक्षा

Rajasthan High Court Recruitment: राजस्थान हाईकोर्ट जूनियर PA की होगी भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Rajasthan High Court Recruitment 2023 : राजस्थान हाईकोर्ट में कुल 59 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें यूआर के 17 और एससी 16 के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं एसटी 11 EWS 04 ओबीसी एनसीएल 09 और एमबीसी एनसीएल 02 के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए जिससे कोई अप्लाई करते वक्त कोई गड़बड़ी न हो जाए।

राजस्थान हाईकोर्ट जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। हाईकोर्ट 02 अगस्त, 2023 को इस वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा।

अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट https://hcraj.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट बीतने के बाद दोबारा कोई मौका नहीं दिया जाएगा। 

  • जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 59 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
  • इनमें, यूआर के 17 और एससी 16 के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
  • वहीं, एसटी 11, EWS 04, ओबीसी एनसीएल 09 और एमबीसी एनसीएल 02 के पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
  • इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें।
  • पात्रता मानदंड से लेकर आयु सीमा सहित अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें और उसके बाद ही आवेदन करें, जिससे आवेदन पत्र में किसी भी तरह की गलत जानकारी देने से बचा जा सकेगा।   

Rajasthan High Court Recruitment 2023: इन तिथियों का रखें ध्यान

  • जूनियर PA के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत- 14 जुलाई, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 02 अगस्त, 2023

Rajasthan High Court Recruitment 2023: आयु सीमा पर एक नजर

  • राजस्थान हाईकोर्ट जूनियर पीए के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • वहीं, इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button