West Bengal BJP Government : बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ, देखिए कौन-कौन बना मंत्री?
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार किया। 35 नए मंत्रियों ने शपथ ली, जिसके बाद कैबिनेट की कुल संख्या 41 पहुंच गई। जानिए किन नेताओं को मिली सरकार में जगह।

West Bengal BJP Government : पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु सरकार ने सोमवार को बड़ा कैबिनेट विस्तार किया। कोलकाता के लोक भवन (Lok Bhavan) में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आर एन रवि ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस विस्तार के बाद राज्य मंत्रिपरिषद की कुल संख्या 41 तक पहुंच गई है।
कौन-कौन बने कैबिनेट मंत्री?
- दीपक बर्मन
- तापस रॉय
- डॉ. शंकर घोष
- मनोज कुमार ओराव
- अर्जुन सिंह
- गौरी शंकर घोष
- स्वपन दासगुप्ता
- जग्गन्नाथ चट्टोपाध्याय
- कल्याण चक्रवर्ती
- अजय पोद्दार
- सारदवत मुखर्जी
- दूध कुमार मंडल
- अनुप कुमार दास
कौन-कौन बने राज्यमंत्री?
- जोएल मुर्मू
- हरे कृष्ण बेरा
- आनंदमय बर्मन
- अशोक डिंडा
- नदियार चंद बाउरी
- विशाल लामा
- शांतनु प्रमाणिक
- मौमिता विश्वास मिश्रा
- उमेश रे
- पूर्णिमा चक्रवर्ती
- कौशिक चौधरी
- भास्कर भट्टाचार्य
- दिबाकर घरामी
- अमिया किस्कू
- कलिता माझी
- गार्गी दास घोष
- बिराज विश्वास
- दीपंकर जना
- सुमना सरकार
ये बने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
- डॉ. इंद्रनील खान
- मालती राव रॉय
- राजेश महतो
बंगाल कैबिनेट में हो जाएंगे 41 सदस्य
35 नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 41 हो जाएगी। इसके बाद भी तीन और मंत्रियों को शामिल करने की गुंजाइश रहेगी, क्योंकि किसी राज्य में मंत्रियों की अधिकतम संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत तक ही हो सकती है।
गौरतलब है कि 9 मई को आजादी के बाद पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार के छह मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के अलावा अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष , निसिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू शामिल थे।
शपथ ग्रहण के बाद CM की बड़ी बैठक
शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राज्य सरकारी कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता (डीए) देने और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार बकाया राशि के भुगतान पर चर्चा होगी।
हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी। बाद में दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की जीत के बाद पार्टी की कुल सीटें बढ़कर 208 हो गईं।
क्यों अहम है यह विस्तार?
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा सरकार विभिन्न समुदायों, क्षेत्रों, महिलाओं और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व देकर अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करना चाहती है। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा जल्द घोषित किया जा सकता है।




