खेलदेश

भारत-पाक मैच के लिए अहमदाबाद के अस्पतालों में बेड बुक कर रहे लोग, होटल में नहीं मिल रही जगह

अहमदाबाद: विश्व कप 2023 का इस बार भारत में आयोजन होना है। टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद में आयोजित होगा। इसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस मैच की वजह से अहमदाबाद के होटलों में जगह नहीं बची है। इसको लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मैच की वजह से होटल में जगह नहीं होने पर फैंस हॉस्पिटल में बेड बुक कर रहे हैं।

एक दिन के लिए होटल का कमरा 50 हजार से 70 हजार रुपए तक में मिलने लगा है। रिकाॅर्ड किराये को देखते हुए देश-विदेश से आने वाले लोगों ने अनोखा जुगाड़ निकाला है। वे महंगे होटलों की जगह अस्पतालों में कमरे बुक कर रहे हैं। क्योंकि, यहां किफायती दाम में उन्हें कमरे के साथ खाना भी मिल रहा है।

फुल बॉडी चेकअप के बहाने रूम बुक कर रहे लोग
अहमदाबाद के ही एक हॉस्पिटल के डॉ. पारस शाह बताते हैं कि लोग हाॅस्पिटल में फुल बॉडी चेकअप के बहाने एक या दो रात के लिए कमरे बुक कर रहे हैं। शाह ने कहा- ‘ज्यादातर एनआरआई मुंहमांगे दाम पर डीलक्स से लेकर सुइट रूम बुक कर रहे हैं।’ रिपोर्ट बताती हैं कि अहमदाबाद में होटल का किराया 20 गुना तक बढ़ गया है।

डॉक्टर का कहना है कि लोग किसी भी तरह का हॉस्पिटल का रूम या बेड बुक करवाने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि हमारा पास लिमिटेड जगह है। इस वजह से मरीजों का ध्यान रखते हुए बुकिंग को लेकर विचार कर रहे हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button