Weather Update Today : आज कैसा होगा यूपी – दिल्ली के मौसम का हाल, जाने यूपी से लेकर दिल्ली तक के मौसम का मिजाज

नई दिल्ली – Weather Update Today : लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी यूपी में मंगलवार (05 मार्च) से मौसम साफ रहने के आसार हैं। आपको बता दे कि ऐसे ही हालात पूर्वी यूपी में भी रहने के आसार है। आगामी दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहने वाला है। प्रदेश में आने वाले दिनों में ना ही बारिश होने की कोई संभावना है और ना ही बिजली गिरने और बादल गरजने की।
दिल्ली-एनसीआर के मौसम हाल
दिल्ली-एनसीआर में आज यानी मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में पिछले तीन दिनों से हल्की बारिश हो रही है। संभावना है कि आज भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
लखनऊ के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, 5 मार्च से प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। उसके बाद तापमान बढ़ता चला जाएगा। उन्होंने बताया कि, इस बार गर्मी भीषण पड़ने वाली है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने वाले हैं। राजधानी के आसमान में मंगलवार को भी बादल रहेंगे। बादलों की आवाजाही के बीच सूरज की तपिश सामान्य दिनों से कम रहेगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इस बीच 15 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सुबह और शाम के वक़्त हवा में ठंडक का एहसास होगा।
यूपी में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
आपको बता दे कि, शनिवार-रविवार को यूपी के विभिन्न जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो गयी है। गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के कुछ हिस्से में ओलावृष्टि हुई है। वहीं, यूपी के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मरने की भी खबर है।
कहां कितना तापमान रहा
न्यूनतम तापमान की बात करें तो मुजफ्फरनगर में सबसे कम 8.1℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मेरठ में 9.2℃,फतेहपुर में 11.2℃, मुरादाबाद में 11.5℃ और अलीगढ़ में 12.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आगरा ताज में 12.0℃, शाहजहांपुर में 13.6℃, औराई में 12.6℃, बस्ती में 13.0℃, फतेहगढ़ में 13.4℃,बरेली में 13.0℃ और अयोध्या में 12.0℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
कैसे लगाया जाता है आने वाले समय में मौसम का अनुमान
कुछ समय पहले धूप, फिर अचानक से बादल और फिर बारिश। कई बार हम सोचते हैं कि मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान लगाया है लेकिन अभी तो कड़क धूप दिख रही है। ऐसा तो लग ही नहीं रहा कि बारिश होने वाली है, लेकिन उसके कुछ ही देर बाद बारिश हो जाती है और कुछ ही देर में सबकुछ बदल जाता है। ऐसे में अक्सर हम सोचते हैं कि आखिर मौसम विभाग को आने वाले मौसम की सटिक जानकारी कैसे मिलती है। आइए जानते है –
दरअसल इसके लिए मौसम विभाग द्वारा कई आंकड़े तैयार किए जाते हैं। जिसमें वर्तमान स्थिति को पिछली परिस्थितियों से जोड़ा जाता है और ये मानकर भविष्यवाणी की जाती है कि वर्तमान परिस्थिति भी पिछले की तरह ही व्यवहार करेगी। दूसरी विधि को सांख्यिकीय विधि या स्टैटिकल विधि कहते हैं इस विधि में, हवा में अलग-अलग चीजों (तापमान, हवा की रफ्तार आदि) और भविष्य के मौसम के बीच का एक गणितीय अनुमान लगाया जाता है। जिसके जरिए आने वाले मौसम का पता लगाया जाता है। वहींं एक अन्य विधि में रडार के माध्यम से भी मौसम का पता लगाया जाता है। जिसमें आसमान में रडार छोड़ी जाती है, किस क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी होने वाली है ये पूर्वानुमान लगा लिया जाता है।




