Weather Update Today : दिल्ली – NCR में छाए रहेंगे बादल, घर से निकलने से पहले जान लीजिए आज के मौसम का हाल

नई दिल्ली – Weather Update Today : दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम करवट ले रहा है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में दोपहर में धूप के साथ हवा चल रही है। इसके अलावा, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है, जिसकी वजह से उत्तर भारत में हल्की ठंड महसूस हो रही है।
दिल्ली में आज के मौसम का मिजाज
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 06 मार्च को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे। आनेवाले दिनों में नई दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। कल यानी 07 मार्च को नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। मंगलवार को मौसम बिल्कुल साफ रहा और लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन पछुआ हवाओं की वजह अब भी ठंड बरकरार है। लखनऊ मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश या ओले के अब आसार नहीं है। मौसम विभाग ने बताया किस तारीख से गर्मी बढ़ने लगेगी।
इन राज्यों में आज होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री तक रहने वाला है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, राजस्थान, बिहार, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कई इलाकों में आज हल्की बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।