मौसम

Weather Update 17 March : दिल्ली में सर्द हवाओं के चलते मौसम सुहावना, यूपी में तेजी से बढ़ती गर्मी पर बारिश ने लगाई लगाम, जान ले आज के मौसम का हाल

Weather Update 17 March : दिल्ली में होली के बाद से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। यहां ठंडी हवाएं चल रही है। जिससे गर्मी से राहत बनी हुई है, साथ ही तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। दिल्ली में तेज हवाओं का सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहने वाला है। जिससे मौसम सुहावना बना रह सकता है। दिल्ली में 20 मार्च के बाद से तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद तेजी से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल यानी मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। हालांकि तेज हवाओं का सिलसिला कल भी बरकरार रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

यूपी में मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इन दिनों यहां बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। रविवार को यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिली। आज सुबह भी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। जिससे मौसम में बदलाव आया है और तेजी से बढ़ती गर्मी पर भी ब्रेक लग गया है। साथ ही बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई है।

बारिश का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 18 मार्च को भी मौसम साफ रहने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रह सकती है। 19 मार्च को भी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 20 मार्च को मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button