देश

PM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को शुरू होगी विश्वकर्मा योजना, जानिए कितने कामगारों की बदलेगी किस्मत ?

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को पूरे देश में विश्वकर्मा योजना शुरू की जा रही है। सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में इस योजना की शुरूआत की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से अपने भाषण में विश्वकर्मा योजना की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विश्वकर्मा योजना का होगा शुभारंभ

विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ के अवसर पर 70 स्थानों पर 70 मंत्री मौजूद रहेंगे। इस योजना के तहत अगले 5 वर्षों में 13 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह योजना समाज के निचले स्तर के कामगारों के कल्याण के लिए लाई गई है। इस योजना के तहत मोची, धोबी, बढ़ई आदि को पहले चरण में 5 प्रतिशत की दर से एक लाख रुपये एवं दूसरे चरण में दो लाख रुपए का कर्ज दिया जाएगा। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत शिल्पकारों एवं कामगारों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रशिक्षण लेने वालों को हर दिन 500 रुपए की मानदेय राशि भी दी जाएगी।

18 तरह के कामगारों को किया जाएगा इसमे शामिल

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 18 तरह के विभिन्न कामों में लगे लोगों को शामिल किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस योजना को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान 17 सितंबर को अहमदाबाद में अमित शाह, लखनऊ में राजनाथ सिंह, वाराणसी में महेंद्र नाथ पांडे, झांसी में स्मृति ईरानी, चेन्नई में गजेंद्र सिंह शेखावत, जयपुर में भूपेंद्र यादव एवं भोपाल में नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। इनके अलावा अन्य सभी मंत्रियों की भी तैनाती की गई है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button