उत्तराखंड

पीएम दौरे के लिए तैयार हो रहा उत्तराखंड, हेलीकॉप्टर लैंडिंग का हुआ सफल ट्रायल

अल्मोड़ा – PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां हर दिन तेज होती जा रही हैं। शुक्रवार को सांसद अजय टम्टा, जिलाधिकारी विनीत तोमर और और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जागेश्वर धाम पहुंच तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को सभी तैयारियां आठ अक्टूबर से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। जबकि शौकियाथल में एमआई हेलीकॉप्टर लैंडिंग का भी ट्रायल हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूजा-अर्चना को जागेश्वर आना लगभग तय है। आगामी 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पहले जागेश्वर आएंगे। यहां पूजा करने के बाद वह पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे। जबकि वह जागेश्वर के बाद आदि कैलाश के भी दर्शन करेंगे। प्रशासन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है।

जागेश्वर धाम पीएम के स्वागत के लिए हो रहा है तैयार
शुक्रवार को सांसद अजय टम्टा विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। मंदिर परिसर समेत तमाम स्थलों पर हो रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंदिर में स्वच्छता समेत तमाम कार्य तेजी से चले। इससे पूर्व सीडीओ ने भी कार्यों का निरीक्षण किया।

हेलीकॉप्टर लैंडिंग का हुआ सफल ट्रायल
सीडीओ ने आठ अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूरे करने के निर्देश दिए। वहीं शौकियाथल में प्रधानमंत्री मोदी के लिए एमआई हेलीकॉप्टर लैंडिंग का सफल ट्रायल हुआ। डीएम ने सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button