यूपी

UP News: CM योगी की नाराजगी के बाद, HOD ने निरस्त किए 80 क्षेत्रीय वन अधिकारियों के ट्रांसफर

UP News, लखनऊ: नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष (HOD) सुधीर कुमार शर्मा ने मंगलवार को ममता संजीव दूबे के आदेश को कैंसल कर दिया। ममता संजीव दूबे ने 27 जुलाई को 80 क्षेत्रीय वन अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए थे। ट्रांसफर निरस्त करने के बाद सुधीर शर्मा ने इसकी सूचना शासन को भी भेज दी है।

पौधारोपण अभियान के बीच मनमाने तरीके से किए गए क्षेत्रीय वन अधिकारियों के तबादले की भनक वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना को जब लगी तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी शिकायत की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वन अधिकारियों के तबादले में उच्च स्तर पर कोई अनुमोदन नहीं लिया गया। मुख्यमंत्री ने भी इस मामले में नाराजगी जताई।

वन मंत्री ने अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह को तत्काल तबादले निरस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद रविवार को सचिवालय खोलकर वन अधिकारियों के पिछले 15 दिनों में किए गए सभी तबादले निरस्त करने के आदेश दिए।

ममता संजीव दूबे ने रिटायरमेंट के अंतिम दिन 31 जुलाई को तबादले निरस्त करने का आदेश जारी नहीं किया था। मंगलवार को नए विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने पिछले 15 दिनों में हुए तबादले की फाइल निकलवाई। इसमें पाया गया कि 27 जुलाई को 80 क्षेत्रीय वन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन सभी के तबादले निरस्त कर दिए गए हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button