
Lucknow : उत्तर प्रदेश पुलिस के दो आईपीएस अधिकारी जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। बरेली जिले में एसपी साउथ के पद पर तैनात IPS अंशिका वर्मा और संभल जिले के एसपी IPS केके बिश्नोई की शादी 28 मार्च को तय हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों आईपीएस अधिकारियों का विवाह समारोह राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा। शादी के बाद दोनों का रिसेप्शन जोधपुर के एक रिसॉर्ट में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि केके बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बरेली जिले में एसपी दक्षिणी के पद पर तैनात हैं।
दोनों अधिकारियों की शादी को लेकर पुलिस महकमे में भी चर्चा का माहौल है और समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।



