मौसम

Aaj Ka Mausam 09 March : दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, जाने यूपी – बिहार के मौसम का हाल

नई दिल्ली – Aaj Ka Mausam 09 March 2024 : राजधानी दिल्ली का मौसम अब भी हल्का ठंडा बना हुआ है। शुक्रवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में सुबह तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान दिनभर बादलों की आवाजाही चलती रही। साथ ही धूप भी खिलती रही। हालांकि, दिल्ली वालों को अभी भी सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में दिल्लीवालों को गर्मी से परेशान होना पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक राजधानी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन 11 मार्च के बाद यहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा।

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी शनिवार दिल्ली में आसमान साफ बना रहेगा। हालांकि इस दौरान 25 से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं अगले दो दिनों तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। वहीं 11 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी होगी और ये 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

यूपी के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के मौसम की अगर बात करें तो यहां सर्दियां खत्म पर पहुंच चुकी है और गर्मियों ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 मार्च को हवा की रफ्तार धीमी रहेगी। वहीं 13 और 14 मार्च को बारिश और चमक के आसार हैं। मौमस विभाग का कहना हा कि 23 मार्च के आसपास मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही ओलावृष्टि, बूंदाबांदी और आंधी की संभावना है। वहीं अगर 9 मार्च के मौसम की बात करें तो अभी सुबह और रात के दौरान हल्की ठंड देखने को मिल रही है और दिन में तेज धूप निकल रही है।

बिहार के मौसम का मिजाज

बिहार में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो आगामी 5 दिनों में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। शनिवार को बिहार में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं 12 मार्च को बिहार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं 10 मार्च की रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। वहीं 12 मार्च की रात से यह एक्टिवहो जाएगा। बता दें कि रात और सुबह के वक्त जहां हल्की ठंड देखने को मिल रही है, वहीं दिन और दोपहर के दौरान चिलचिलाती धूप का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। 

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button