धर्म व ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन? इन राशि के जातकों को नई चुनौतियों का करना पड़ सकता है सामना, इन राशियो की आर्थिक समस्याएं होंगी हल, जानिए आज का राशिफल

नई दिल्ली – Aaj Ka Rashifal 4 March 2024 : 4 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी, ये जोखिम भरे काम से दूर रहे। वृष राशि के जातकों का पुराना विवाद खत्म हो सकता है, ससुराल में कोई नया मेहमान आ सकता है। मिथुन राशि वाले दूसरों के विवाद में न पड़ें, इन्हें कोई बुरी खबर मिल सकती है। कर्क राशि वाले नया काम शुरू न करें, इनकी सेहत ठीक रहेगी। आइए जानते है आज का राशिफल –

मेष राशिफल

अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन काम आएगा। आपके नेचर में पॉजिटिव चेंज आ सकता है। जोखिम भरे कामों में रुचि न लें अन्यथा चोट लग सकती है। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा। आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। पड़ोसियों से विवाद की संभावना है।

वृषभ राशिफल

मित्रों और रिश्तेदारों से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है, बस आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। घर के रेनोवेशन की महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है। पार्टनर से मंहगा उपहार मिलेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

मिथुन राशिफल

आज कुछ अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। पड़ोसियों से विवाद में न पड़ें। कोई अशुभ खबर आपको विचलित कर सकती है। काम ज्यादा होने से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। अगर आपका कोई भुगतान लंबे समय से अटका है तो वह आज मिल सकता है। परिजनों का साथ मिलेगा।

कर्क राशिफल

आज आलस्य के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार के साथ मनोरंजक गतिविधियों में समय बीतेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नज़र रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलो बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह राशिफल

गलत कामों में पैसा खर्च करने से बजट बिगड़ सकता है। बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान दें। बिजनेस से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए समय अच्छा है। धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। संपत्ति के लेन-देन से जुड़े कार्य आज सफल होंगे।

कन्या राशिफल

आज आप वाहन या संपत्ति से जुड़े काम करने से बचें। कोई भी समस्या होने पर परिवार के सदस्यों की मदद मिलेगी। बिजनसे में मन मुताबिक डील हो सकती है। आपका काम अपने आप बनते चले जाएंगे। अगर किसी तरह का कोई विवाद चल रहा है तो आज उसे सुलझाने का सही समय है। संतान से सुख भी मिलेगा।

तुला राशिफल

परिवार के किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। इस समय यात्रा को टालना ही बेहतर रहेगा। सोचे गए हर काम सही समय पर होंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आप यात्रा पर जाने से बचें। नौकरी में काम का बोझ ज़्यादा रहेगा। गलत गतिविधियों में समय खराब हो सकता है। कोई बुरी खबर आपको विचलित कर सकती है। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी और धन लाभ भी।

धनु राशिफल

आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनती बात बिगड़ सकती है। बिजनेस में निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत से जुड़ी पुरेशानियां दूर होंगी। अपनी सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें, नहीं तो ये लीक हो सकती है।

मकर राशिफल

बिजनेस में नई डील होगी, जिससे आपको फायदा होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। थोड़ा समय परिवार के साथ बिताने का मौका मिलेगा। समय अनुकूल है। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशिफल

पैसों से जुड़ा कोई भी लेन-देन आज आप टाल दें तो बेहतर रहेगा। घर में बड़ों का आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए शुभ साबित होगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने से आपको काफी राहत मिलेगी। आप अपने अंदर नई ऊर्जा का संचार करेंगे। बिजनेस में आप एक बार फिर सही साबित होंगे।

मीन राशिफल

पड़ोसियों से किसी भी बात पर बहस हो सकती है। अपनी क्षमता से अधिक उधार न लें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उन्हें सफलता प्रापत् होगी। थकान के बावजूद आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक विवाद का समाधान निकलने से घर में सुख-शांति आएगी।

( Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा। )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button