इतिहास

Today History 2 October 2023 : आज ही के दिन मनाई जाती है महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती

Today History 2 October 2023: आज का इतिहास (Aaj Ka Itihas in Hindi) में आज हम जानेंगे 2 अक्टूबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 2 अक्टूबरके दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 2 अक्टूबर के इतिहास से संबधित रहा होगा। तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 2 अक्टूबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 2 अक्टूबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of October 2)

1492 – ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।

1924 – राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव।।

1924 – महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।

1951 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।

1952 – सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

1961 – बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ।

1971 – तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया।

1982- तेहरान में हुए बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।

1985- दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।

1988 – दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन।

1988 – तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।

2000 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।

2001 – 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।

2004 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।

2006 – दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

2007- उत्तर तथा दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।

2012 – नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।

2 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति ( Born on 2 October)

1869 – भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म हुआ।

1898 – बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी प्रजापति मिश्र का जन्म हुआ।

1904 – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म हुआ।

1924 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक तपन सिन्हा का जन्म हुआ।

1933 – हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक शंकर शेष का जन्म हुआ।

1942 – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म हुआ।

1974 – भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच का जन्म हुआ।

1976 – प्रविण उदासि का जन्म हुआ।

‘1979 – अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का जन्म हुआ।

1984 – मारियोन बार्तोली का जन्म हुआ।

2 अक्टूबर को हुए निधन ( Died on 2 October)

1906 – विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन हुआ।

1964 – भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का निधन हुआ।

1975 – भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का निधन हुआ।

1982 – ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का निधन हुआ।

2 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( Important events and festivities of 2 October)

अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (महात्मा गांधी जयन्ती)

लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती

वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर)

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button