व्यापार

Flipkart Big Billion Days Sale का इंतजार हुआ खत्म, इस तारीख से शुरू होगी सेल

नई दिल्ली – Flipkart Big Billion Days Sale : ऑनलाइन शॉपिंग के लिए अगर आप भी Flipkart Big Billion Days Sale का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। फ्लिपकार्ट की ओर से बिग बिलियन डे सेल की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट वेबसाइट के अनुसार 8 अक्टूबर से इस सेल की शुरुआत हो रही है।

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल 8 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ प्रोडक्ट खरीदे जा सकेंगे। बिग बिलियन डे सेल के दौरान फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने पर आपको भारी डिस्काउंट मिलता है। ये सेल एक सप्ताह तक चलेगी है।

सेल के दौरान मिलेगा भारी डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट की ओर से भी इस सेल को लेकर वेबसाइट पर जानकारी साझा की गई है। फ्लिपकार्ट ने आज सुबह अपने होमपेज पर बैनर के जरिए सेल की तारीख को लेकर जानकारी साझा की गई है। इस सेल के दौरान फ्लिपकार्ट वेबसाइट से शानदार ऑफर्स के साथ खरीदारी की जा सकती है। जानकारी के अनुसार बिग बिलियन डे सेल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम से लेकर अन्य एक्सेसरीज पर 50 से 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा खरीदारी के दौरान कुछ बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त छूट मिलेगी।

50-80 फीसदी तक मिलेगा डिस्काउंट

बिग बिलियन डे सेल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम से लेकर अन्य एक्सेसरीज पर 50 से 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेल में TV और अन्य अप्लायंस पर भी ग्राहकों को 80% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। जानकारी के अनुसार इस सेल में एसी को 21,999 रुपए और वाशिंग मशीन को 4,990 रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button