व्यापार

Stock Market Today : शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 200 अंक नीचे, निफ्टी 19,350 के करीब पहुँचा

Stock Market LIVE Today : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों का असर बाजार पर देखने को मिला। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ खुले हैं। BSE सेंसेक्स करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ 64,750 के पास कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी भी 50 अंक नीचे फिसलकर 19,350 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा, एशियाई बाजार और अमेरिकी बाजारों में भी नरमी देखने को मिली। साथ ही क्रूड और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी ऊपरी स्तरों से फिसल गए हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एलएंडटी में गिरावट थी। वहीं बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा के शेयर लाभ में थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 549.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button