धर्म व ज्योतिष

Rashifal, 5 October 2023 : घर में पत्नी से अनबन, खतरे में है नौकरी, जानिए आज का राशिफल

नई दिल्ली – Daily Horoscope : राशिफल के अनुसार, आज यानी 05 अक्टूबर, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है। वहीं, कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन। आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूर्ण होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। शाम को मन में आपको निराशा हो सकती है, लेकिन परेशान ना हों। पैसे की कमी के चलते तनाव रहेगाय कामकाज मध्यम रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

2. वृषभ राशि (Tauras)

वृष राशि के लोगों का दिन मिला जुला रहने वाला है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। बिजनेस में लाभ हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। महिलाएं कहीं बाहर घूमने का प्लान कर सकती है। ऑफिस में आज धैर्य से काम करें।

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का दिन बढ़िया रहने वाला है। कामकाज और दिन के मुकाबले आज अच्छा चलेगा। किसी से गलत बर्ताव न करें और वाणी पर संयम रखें। आज के दिन परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। नौकरी में तरक्की होगी।

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। धन खर्च होगा, लेकिन फालतू चीजों में पैसा खराब ना करें। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शाम को दोस्तों से मुलाकात होगी।

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों का आज दिन बिजनेस के हिसाब से अच्छा रहेगा। किसी मित्र के साथ की वजह से विदेश जाने का योग बनेगा। मन अशान्त रहेगा और क्रोध की वजह से बनती बात बिगड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

6. कन्या राशि (Cancer)

कन्या राशि वाले लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। बातचीत में संयम रखें और किसी से भी झगड़ा ना करें। नौकरी में तरक्की हो सकती है। लव लाइफ ठीक रहेगी। धन खर्च करने से बचें।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का दिन मध्यम रहने वाला है। काम में दोस्तों का साथ मिलेगा। वहीं, जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें फायदा होगा। परिवार के साथ शाम को कहीं बाहर जा सकते हैं। धार्मिक संगीत के आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन मिला जुला रहेगाम कामकाज में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में तरक्की होगी और कपड़ों में धन खर्च करने से बचें। पिता के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है।

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में आपका आत्मविश्वास और काम की सराहना की जाएगी। छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत करने का है। किसी रिश्तेदार का घर पर अचानक आना हो सकता है।

10.मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले लोगों का दिन मध्यम रहने वाला है। आज ये लोग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। छात्र  पढ़ाई के लिए दूसरे शहर जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशानी होगी। नौकरी में भी दिन तनाव से भरा रहेगा।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों का दिन मिला जुला रहने वाला है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की मिल सकती है। ऑफिस में तनाव पैदा हो सकता है। आज किसी को आज उधार ना दें, नहीं तो पैसे फंस सकते हैं।

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटका पैसा आज वापस मिल सकता है। मित्र का सहयोग मिलेगा और घूमने का प्लान कर सकते हैं। किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

( Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button